कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है दुद्धी में खिला कमल-रामदुलार

---Advertisement---

सत्य पाल सिंह,

म्योरपुर, सोनभद्र

म्योरपुर।नवनिर्वाचित भाजपा विधायक रामदुलार सिंह के रासपहरी स्थित आवास पर बृहस्पतिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।इस दौरान कार्यकर्ताओं को अबीर गुलाल लगाने के साथ ही सम्मानित किया गया।इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित भाजपा विधायक रामदुलार सिंह ने कहा कि यह जीत पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है ।उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार द्वारा की गई कल्याणकारी योजनाओं की वजह से सरकार दोबारा सत्ता में आई है, और दुद्धी में भी इसी का परिणाम है कि कमल खिला है।उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता धैर्य के साथ अपना काम करें।उन्होंने कहा कि सरकार में सभी का सम्मान होगा।जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि 40 वर्षों बाद दुद्धी विधान सभा में कमल खिला है।ऐसे में कार्यकर्ताओं का बहुत बड़ा योगदान है, उनके कंधे पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।उन्होंने यह भी कहा कि कार्यकर्ता जोश में जरूर है, लेकिन जोश में होश खोने की जरूरत नहीं है।इसके बाद कार्यकर्ताओं को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया।इस दौरान उन्हें अबीर गुलाल लगाने के साथ ही मिष्ठान का पैकेट और अंगवस्त्रम भेंट किया गया।कार्यक्रम के दौरान जीतसिंह खरवार, दीपक सिंह, ब्लाक प्रमुख मानसिंह गौड़, पन्नालाल जायसवाल, सोनाबच्चा अग्रहरि, रमाशंकर गौड़, बबई सिंह मरकाम, रामदेव तिवारी, दुद्धी मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह, म्योरपुर मंडल अध्यक्ष मोहरलाल खरवार समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment