होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन…

---Advertisement---

एम एस हशन,

.पिपरी/ सोनभद्र स्थानीय नगर पंचायत प्रांगण में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन हुआ ।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया इसके बाद कार्यक्रम के आयोजकों द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण करके स्वागत किया गया । कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के लिए झारखंड प्रांत के गढ़वा से प्रसिद्ध फगुआ गायकों की टीम ने लक्ष्मी विश्वकर्मा के नेतृत्व में जब स्टेज पर पहुंची तो एक से एक प्रस्तुति देकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया गायक ब्रजकिशोर तिवारी ने “आज बिरज में होली रे रसिया “गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया गायक विजय पासी ने “बाबा खेले ले मसाने में होली” की शानदार प्रस्तुति दी ।कार्यक्रम के अंत में श्रोताओं आभार एवं धन्यवाद जताते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष अजीत गुप्ता मंटू ने कहा कि यह हमारी समिति को एक छोटा से प्रयास है जो कि आधुनिकता के दौर में धीरे धीरे विलुप्त होने की कगार पर खड़ी है फगुआ गायन की कला को आप सबके सहयोग से पुर्नजीवित करने का है । कार्यक्रम का सचालन मस्तराम मिश्र ने किया ।इस अवसर पर भाजपा नेत्री बिंदु गिरी, पांचू गिरी ,राजकीय शिक्षक संघ के महामंत्रीअशोक त्रिपाठी, गुरु कृपा आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रवीण चंद्र पांडे ,संजय तिवारी संत ,राजकुमार विश्वकर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा ज्वाला सिंह, सभासद प्रदीप सिंह रानू, जितेंद्र कुमार, रणधीर सिंह मुन्नू, शुभम यादव, कृष्णा जायसवाल, बबलू भट्ट, गजेंद्र चौधरी सपा नेता रवि यादव समेत बड़ी संख्या में स्थानीय जन मौजूद रहे

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment