उमेश सागर,
शक्तिनगर। एनसीएल खड़िया की भूमि पर अवैध अतिक्रमण का प्रयास कर बाउंड्रीवाल का निर्माण करा रहे अवैध कब्जाधारी पर एनसीएल खड़िया प्रशासनिक अमले ने कार्रवाई करते हुए दीवार को ढहा दिया। पीडब्ल्यूडी मार्केट समीप कबाड़ व्यापारी द्वारा बिना अनुमति के बाउंड्री वाल का निर्माण कराया जा रहा था, जिसकी सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए एनसीएल खड़िया प्रबंधन ने अवैध निर्माण को गिरा दिया।
कुछ दिन पूर्व राजकिशन बस्ती समीप अखिलेश यादव का अवैध निर्माण गिराया गया था और अब पीडब्ल्यूडी मार्केट समीप
अतिक्रमण पर कार्रवाई से अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मचा हुआ है। एनसीएल खड़िया राजस्व अधिकारी राजाराम यादव ने बताया कि एनसीएल खड़िया की भूमि पर अवैध रूप से बसे कब्जाधारियों पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस पूरी कार्रवाई में सुरक्षा अधिकारी एसपी सिंह एवं उप निरीक्षक शिवेंद्र सिंह की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

