बग्घा सिंह/असफाक कुरैशी
बीजपुर/सोनभद्र।आगामी होली के त्यौहार के मद्देनजर प्रशासन ने खुली शराब की दुकानों में बुधवार को देर शाम देसी शराब के ठेके और अंग्रेजी व बीयर की शराब के दुकानों का निरीक्षण किया गया। उप निरीक्षक बृजेश कुमार पांडेय ने बताया कि चेकिंग के दौरान स्टॉक का मिलान किया गया और सेल्समैन को हिदायत दी गई कि बाहर की अवैध शराब बेची जाने पर करवाई होगी। बीजपुर परी क्षेत्र स्थित के एक -एक दुकानों पर पूरे अमले के साथ निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान उप निरीक्षक बृजेश पांडेय, राधेश्याम मोर्या, कांस्टेबल उपस्थित रहे।

