*चार राज्यों भाजपा की प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस,उड़े गुलाल अबीर*

---Advertisement---

अनिल जायसवाल संवाददाता
डाला/सोनभद्र । भाजपा के कार्यकर्ताओं ने चार राज्य में प्रचंड जीत पर यूपी गोवा असम और मणिपुर में भाजपा की पुनः मोदी,योगी जी के नेतृत्व प्रचंड जीत के साथ सरकार बनने की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डाला नगर में विजय जुलूस निकालकर डाला नगर में गुलाल अबीर उड़ाया और साथ ही एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया और डाला नगर के स्थानीय लोगों में मिठाई वितरण किया गया इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखकर ऐसा लग रहा था कि मानो होली मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहरा रहा है एवं तेजी से देश विकास की ओर बढ़ रहा है भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद एवं वंदे मातरम भारत माता की जय नरेंद्र मोदी जिंदाबाद का जयकारे व डीजे साउंड के आवाज से पूरा नगर जय श्री सियाराम भारत माता की जय से गुजता रहा।
इस शुभ अवसर पर भाजपा के संतोष कुमार उर्फ बबलू मनिष तिवारी राजू शुक्ला महेश सोनी सौरभ सिंह अनिकेत निषाद गोबिंद भारद्वाज डब्लू पांडेय अंशु पटेल गंगा सागर विकास जैन सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment