*क्राइम ब्रांच व रा0गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा 40 ग्राम हेरोईन के साथ 02 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-*

---Advertisement---

आगे सलीम हुसैन

रावटसगंज सोनभद्र

पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की बरामदगी व इसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 14.03.2022 को अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री विनोद कुमार व क्षेत्राधिकारी नगर श्री राजकुमार त्रिपाठी के निकट पर्यवेक्षण में क्राइम ब्रांच सोनभद्र व थाना रा0गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान प्रातः ही हिन्दुआरी तिराहा करन ढाबा के पास से 02 नफर अभियुक्तगण 1- राजेश कश्यप पुत्र स्वर्गीय शिवदास निवासी राजपुर रोड शाहगंज थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र, 2- करण कुमार पुत्र संतलाल निवासी शाहगंज थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 40 ग्राम हेरोइन (अनुमानित कीमत 04 लाख रु0 ) बरामद किया गया । उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रा0गंज पर मु0अ0सं0 205/2022 व 206/2022 धारा-8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।

*गिरफ्तार अभियुक्त –*
1- राजेश कश्यप पुत्र स्वर्गीय शिवदास निवासी राजपुर रोड थाना शाहगंज सोनभद्र ।
2- करण कुमार पुत्र संतलाल निवासी शाहगंज थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र ।

*बरामदगी -*
2- कुल-40 ग्राम हेरोईन (अनुमानित कीमत 04 लाख रु0 )

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1- नि0 साजिद सिद्दीकी, प्रभारी एसओजी, जनपद सोनभद्र मय टीम ।
2- उ0नि0 सरोजमा सिंह, प्रभारी सर्विलांस सेल, जनपद सोनभद्र मय टीम ।
3- उ0नि0 अमित कुमार त्रिपाठी, प्रभारी स्वाट टीम, जनपद सोनभद्र मय टीम।
4- उ0नि0 संजय सिंह चौकी प्रभारी कस्बा रा0गंज, जनपद सोनभद्र मय टीम।
5- उ0नि संजीव कुमार राय चौकी प्रभारी हिन्दुआरी थाना रा0गंज सोनभद्र मय टीम ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment