उमेश सागर ऊर्जांचल ब्यूरो
शक्तिनगर। शक्तिनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बस स्टैंड मार्केट में अज्ञात रूप से कमरे में फंदे से लटकते हुए युवती का शव मिला। बगल के कमरे में मौजूद परिजनों के कई बार आवाज दिए जाने के बाद भी कोई आवाज नही आने पर कमरे में जा कर देखा गया तो युवती फंदे से लटकी हुई थी। जिसके बाद परिजनो द्वारा तत्काल युवती को फंदे से उतारकर पास के संजीवनी चिकित्सालय ले गए जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट चुकी है मृतक युवती का नाम खुशबू सोनी उम्र लगभग 17 वर्ष पुत्री सुशील सोनी निवासी शक्तिनगर बस स्टैंड मार्केट है। पुलिस द्वारा बताया गया कि जांच उपरांत ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

