पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र की अध्यक्षता में पुलिस लाइन चुर्क सोनभद्र में आयोजित की गयी नक्सल समन्वय गोष्ठी*

---Advertisement---

हाजी सलीम हुसैन

रावटसगंज सोनभद्र

आज दिनांक 14.03.2022 को पुलिस लाइन सभागार कक्ष में पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में नक्सल समन्वय गोष्ठी का आयोजन किया गया । गोष्ठी में जनपद के सीमावर्ती जनपदों से आये अधिकारीगण के साथ नक्सली संचरण के दृष्टिगत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अधिक सतर्कता बरतने व आपस में लगातार समन्वय स्थापित कर नियमित काम्बिंग करने तथा इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों को समस्य़ाओं को सुनने व उनका हरसम्भव निराकरण कराये जाने व स्थानीय लोगों के साथ वार्ता कर उन्हे निडर होकर मुख्य धारा में रहकर किसी के बहकावे मे न आने व संदिग्ध गतिविधि होने पर उसकी जानकारी स्थानीय पुलिस व प्रशासन को देने के बारे में जागरुक करने सहित अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की गयी । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन श्री विजय शंकर मिश्रा,क्षेत्राधिकारी नगर श्री राजकुमार त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री राम आशीष यादव,क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री शंकर प्रसाद ,क्षेत्राधिकारी आपरेशन् मीरजापुर श्री अजय कुमार राय, जनपद के समस्त नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के थाना प्रभारी/चौकी प्रभारी, प्लाटून कमाण्डर सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment