रोवर्स-रेंजर्स के जनपदीय समागम में महाविद्यालय ओबरा,रेंजर्स चैंपियन के साथ – साथ बना सोनभद्र जनपद का ओवर ऑल चैंपियन

---Advertisement---

 

(ब्यूरो चीफ/जयदीप गुप्ता)
ओबरा। 11 मार्च 2022 से लेकर 12 मार्च 2022 को देर सायं तक आर.पी.पी.जी कॉलेज धरसना, घोरावल सोनभद्र में आयोजित हुए सत्र 2021 -22 के सोनभद्र जनपद के रोवर्स/रेंजर्स के जनपदीय समागम में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा सोनभद्र की रोवर्स-रेंजर्स टीम ने रेंजर्स प्रभारी डॉ संतोष कुमार सैनी तथा रोवर्स प्रभारी डॉ राजेश प्रसाद,रेंजर्स लीडर प्रज्ञा मिश्रा एवं रोवर्स लीडर नवनीत कुमार के नेतृत्व में रोवर्स एवं रेंजर्स दोनों वर्गों की 20-20 प्रतियोगिताओं में रेंजर्स वर्ग में 87 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर अपना कब्जा जमाने हुए रेंजर्स वर्ग का चैंपियन बना तथा रोवर्स वर्ग में मेजबानी का लाभ उठाते हुए आर पी पी जी कॉलेज धरसना 81अंक प्राप्त कर रोवर्स वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने में सफल हुआ वही राजकीय पी जी कॉलेज ओबरा के रोवर्स ने 78 अंक प्राप्त कर रोवर्स वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त करके दर्शकों का दिल जीत लिया। इस प्रकार रोवर्स एवं रेंजर्स के दोनो वर्गो को मिलाकर समागम में शामिल हुई सभी टीमों में राजकीय पीजी कॉलेज ओबरा, सोनभद्र की रोवर्स – रेंजर्स टीम ने सर्वाधिक कुल 165 अंक प्राप्त कर,सोनभद्र जनपद के ओवर ऑल चैंपियन के खिताब पर कब्जा कर लिया।वही आर पी पी जी कॉलेज,धरसना को 153 अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया।दिनांक 11 एवं 12 मार्च 2022 को रेंजर्स वर्ग में आयोजित 20 प्रतियोगिताओं में,राजकीय पीजी कॉलेज ओबरा की टीम लीडर कु. प्रज्ञा मिश्रा ने इको रेस्टोरेशन में प्रथम स्थान, कु.आशा ने निबंध व सैंड स्टोरी में प्रथम स्थान, कु.शिवानी सिंह ने पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, गरिमा सिंह ने रोल प्ले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही टीम के रूप में राजकीय पीजी कॉलेज ओबरा की रेंजर्स ने लघु नाटक, झांकी, दल अभिलेख, ध्वजशिष्टाचार,लोकगीत ,सेतु ,
मार्च पास्ट ,वर्दी इत्यादि प्रतियोगिताओं में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया।वही राजकीय पीजी कॉलेज ओबरा की रोवर्स टीम में से व्यक्तिगत स्पर्धाओं में चंदन कुमार सैनी ने क्विज में,राहुल गुप्ता ने इको रेस्टोरेशन में,तुलसी यादव ने किम्स गेम में,रोल प्ले में फैसल अहमद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया,तथा टीम के रूप में राजकीय पीजी कॉलेज ओबरा की रोवर्स टीम ने वर्दी,मार्च पास्ट, लोकगीत, लघु नाटक,दल अभिलेख,इत्यादि प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया।समापन समारोह के मुख्य अतिथि नगर पंचायत घोरावल के चेयरमैन राजेश जी ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों में राजकीय पीजी कॉलेज ओबरा की छात्रा कु.गरिमा सिंह एवं आर पी पी जी कॉलेज धर्षणा की छात्रा प्रीति मौर्या ने अपने अपने सुंदर नृत्यों से सभाकक्ष में उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उक्त अवसर पर आर पी पी जी कॉलेज धरसना के प्रबंधक श्री जवाहर प्रसाद दूबे,प्राचार्य डॉ नागेश पाण्डेय,एसएचओ घोरावल,राजकीय पीजी कॉलेज ओबरा के रेंजर्स प्रभारी डॉ.संतोष कुमार सैनी,रोवर्स प्रभारी डॉ राजेश प्रसाद,डीओ सी सोनभद्र सुनील कुमार सिंह,प्रशिक्षक अशोक कुमार मौर्य,सुश्री स्नेहा सिंह,शुभम सोनी सहित भारी संख्या में दर्शक,अध्यापक गण, गणमान्य लोग,मीडिया के लोग एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment