अनपरा/सोनभद्र होली,शब ए बारात त्योवहार को लेकर प्रदीप सिंह चंदेल और एसडीएम दुद्धी की अध्यक्षता मे अनपरा थाना परिसर मे हुई पीस कमेटी की मीटिंग। बैठक में प्रदीप सिंह चंदेल और एसडीएम दुद्धी प्रमोद तिवारी ने कहा कि लोग आपसी भाईचारे प्रेम सदभावना के साथ होली और शब ए बारात का त्यौहार मनाये। होली और शब ए बारात एक ही दिन पड़ने और जुमा का नमाज भी उसी दिन होने से प्रशासन चौकन्ना हो गया है। सबसे सलाह देने के बाद के बाद निर्णय लिया कि 12 बजे तक होली समाप्त कर ली जाये और 1 बजे के बाद जुमा की नमाज अदा की जाये। एसएचओ श्रीकांत राय ने कहा के होली और शब ए बारात प्रेम भरी त्यौवहार है और आप लोग इसे प्रेम पूर्वक मनाये।
होली,शब ए बारात त्योवहार को लेकर प्रदीप सिंह चंदेल और एसडीएम दुद्धी की अध्यक्षता मे पीस कमेटी का मीटिंग संपन्न हुआ
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Sunday, March 13, 2022 2:30 PM
---Advertisement---

