*अशोक मद्धेशिया*
*क्राइम जासूस*
*संवाददाता*
*चोपन/ सोनभद्र।* स्थानीय थाना परिसर में रविवार को शाम लगभग 5:00 बजे उप जिलाधिकारी जैनेंद्र सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आहुत की गई जिसमें आगामी होली व शब ए बारात को शांतिपूर्वक और सौहार्द के साथ मनाने की हिदायत दी गई।वही यह भी बताया गया कि गाजा, हीरोइन अवैध शराब की बिक्री कही भी होती है तो इसकी सूचना थाना मे तुरन्त दी जाये।
वहीं सीओ सीटी राजकुमार त्रिपाठी ने बताया कि होली के पर्व पर कहीं भी किसी प्रकार की घटना की जानकारी 112 नंबर या सीयूजी नंबर 9454404275 पर तत्काल सूचना करें। त्योहार पर गड़बड़ी फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी। इस अवसर पर चोपन थाना प्रभारी निरीक्षक के.के सिंह,चेयरमैन प्रतिनिधि उस्मान अली,सत्यप्रकाश तिवारी,
डाला मण्डल अध्यक्ष दीपक दूबे, महफूज़ आरिफ,रामनारायण पांडेय ,श्रवण गुप्ता, परशुराम केसरी, नरसिंह कुशवाहा, योगेंद्र सिंह,तीर्थ राज शुक्ला,परमेश्वर यादव , सहित आदि लोग मौजूद रहे।

