*करेंट की चपेट में आने से लाइन मैंन बुरी तरह से घायल रेफर*

---Advertisement---

 

मुस्तकीम खान सोनभद्र

स्थानीय करमा थाना क्षेत्र के रानीतारा फिटर के पगिया गांव में प्रधान के द्वारा लाइट लगवाने के कार्यक्रम ग्राम स्तर पर चल रहा है। जिसमें सिडाउन लेकर लाइन मैन पोल पर चढ़कर लाइट लगा था कि अचानक बिजली आने से करेंट के झटके से लाइन मैन प्रकाश मौर्य पुत्र शंकर मौर्य निवासी पटेहरा खम्भे से नीचे गिर गया।पगिया ग्राम प्रधान नागेंद्र मौर्य ने बताया कि गाँव को रोशन करने के लिए हर पोल में लाइट लगवाई जा रही है। प्रकाश ने सी डाउन। लेकर पोल पर चढ़ लाइट का लगाने का कार्य शुरू कर दिया लाइट लगाते वक्त ही अचानक बिजली आ गई जिससे लाइनमैन प्रकाश मौर्य करेंट के चपेट मे आकर नीचे गिर गया जिससे हड्डी रीड की टूट गई l उपस्थित लोगों ने उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुँचाया परंतु हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहां डॉक्टरों ने बताया कि कमर की हड्डी टूट गई है इसे बनारस जाना पड़ेगा।उपस्थित लोगों में सोनल सिंह अनिल सिंह राम रामानंद ने बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही से इतनी बड़ी घटना घटी है आखिर जिम्मेदार कौन है। जबकि बिजली विभाग के लापरवाह अधिकारियों के वजह से हर साल प्राईवेट लाइन मैंन जनता की सेवा करते हुए अपनी जान तक गवा बैठे हैं इसके बाद भी लापरवाह अधिकारियों में कोई सुधार नहीं आ रहा है

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment