बीजपुर पुलिस द्वारा 02 नफर अभियुक्तगण के विरूद्ध सराहनीय पैरवी के फलस्वरुप मा0 न्यायालय द्वारा आजीवन कारवास की दी गयी सजा*

---Advertisement---

बग्घा सिंह/अशफाक कुरैसी,

बीजपुर

 

थाना बीजपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 168/2012 धारा 307, 411 भादवि से सम्बंधित 02 नफर अभियुक्तगण क्रमशः *01. मनोज पाल पुत्र भरत पाल निवासी सादियाबाद, थाना कर्नलगंज, जनपद प्रयागराज 02. प्रदीप पासी पुत्र पूरन पासी निवासी ग्राम वडावघाडा, थाना कर्नलगंज, जनपद प्रयागराज* के विरुद्ध लगातार किये गये सराहनीय प्रयासों/पैरवी के फलस्वरूप आज दिनांक 10.03.2022 को माननीय अपर सत्र (द्वितीय) न्यायालय सोनभद्र द्वारा अभियुक्तगण उपरोक्त को आजीवन कारावास एवं प्रत्येक को 40-40 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया तथा अर्थदण्ड न अदा करने पर 01 वर्ष का अतिरिक्त कारावास की सजा से दण्डित किया गया ।

*2. जनपद सोनभद्र के थाना बीजपुर पुलिस द्वारा आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्तगण के विरूद्ध सराहनीय पैरवी के फलस्वरुप मा0 न्यायालय द्वारा 03 वर्ष के कठोर कारवास की दी गयी सजा*

थाना बीजपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 169/2012 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट से सम्बंधित 02 नफर अभियुक्तगण क्रमशः *01. मनोज पाल पुत्र भरत पाल निवासी सादियाबाद, थाना कर्नलगंज, जनपद प्रयागराज 02. प्रदीप पासी पुत्र पूरन पासी निवासी ग्राम वडावघाडा, थाना कर्नलगंज, जनपद प्रयागराज* के विरुद्ध लगातार किये गये सराहनीय प्रयासों/पैरवी के फलस्वरूप आज दिनांक 10.03.2022 को माननीय अपर सत्र (द्वितीय) न्यायालय सोनभद्र द्वारा अभियुक्तगण उपरोक्त को 03 वर्ष के कठोर कारावास एवं प्रत्येक को 10-10 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया तथा अर्थदण्ड न अदा करने पर 09 माह का अतिरिक्त कारावास की सजा से दण्डित किया गया ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment