ऊर्जांचल ब्यूरो उमेश सागर
शक्तिनगर।महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर शक्तिनगर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 1 ,2 एवं 3 के दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर सविता नायक, स्त्री रोग विशेषज्ञ, संजीवनी हास्पिटल शक्तिनगर द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का श्रीगणेश स्वयं सेविका नमिता ने स्वरसती बन्दना से हुआ। रजनी मिश्रा ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर निशा कुमारी ने किया, इन्होंने आत्मविश्वास पर बल देते हुए स्वयं सेवकों को अपने कार्य के प्रति इमानदार रहने को कहा। मुख्य अतिथि डॉक्टर सविता नायक ने स्वयं सेवकों को आपदा को अवसर मे परिवर्तित करने को कहा।जो अवसर है उसका लाभ उठायें।विशिष्ठ अतिथि के रूप में डाक्टर रागिनी श्रीवास्तव ने स्वयं सेवकों को सम्बोधित करते हुए अपने जीवन को समायोजन करने के लिए आर्थिक व सामाजिक दोनों पर ध्यान दे।कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर राम कीर्ति सिंह ने स्वयं सेवकों को बताते हुए कहे कि कर्तव्यो के माध्यम से अधिकार प्राप्त करना चाहिए। किसी समस्या का समाधान बात चीत के माध्यम से
सम्भव है इस लिए सभी को आपसी बात चीत करते रहना चाहिए बात चीत बन्द होते ही समस्या की उत्पत्ति होती है। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी डॉ.प्रभाकर लाल ने दिया। कार्यक्रम मे डॉक्टर मृत्युंजय पान्डेय, उदय नारायण पान्डेय , श्री प्रशांत कुमार विश्वकर्मा आदि अध्यापक तथा समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।इस कार्यक्रम में उषा, चादनी, खुशबू, अन्

