बग्घा सिंह/असफाक कुरैशी
बीजपुर/सोनभद्र। लोकतंत्र का महापर्व विधानसभा चुनाव का सातवां चरण सोमवार को स्थानीय थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में सकुशल हो गया। बीजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुल 19 मतदान केंद्रों पर 41 बूथ बनाए गए थे। जिला निर्वाचन अधिकारी टी के शिबू समेत तमाम आला अधिकारी सभी मतदान केंद्रों पर पहुँच कर लगातार स्थिति का जायजा लेते रहे। सभी मतदान केंद्रों पर अर्द्धसैनिक बलों के जवान पूरी तरह से मुस्तैद रहे। मतदान केंद्र के अंदर किसी को भी मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नही थी। मीडिया कर्मियों को भी केंद्र के अंदर फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी करने की मनाही थी
।प्रभारी निरीक्षक बीजपुर भैया एस पी सिंह मय फोर्स सभी मतदान केंद्रों पर भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र में बनाये गए सभी 19 मतदान केंद्रों पर चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था थी चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया।कहीं किसी प्रकार की अप्रिय घटना नही हुई।
जिला निर्वाचन अधिकारी टी के शिबू समेत तमाम आला अधिकारी सभी मतदान केंद्रों पर पहुँच कर लगातार स्थिति का जायजा
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Monday, March 7, 2022 3:51 PM
---Advertisement---

