ओबरा विधानसभा क्षेत्र (402) के बूथों पर मतदाताओं की सेवा कर स्काउट गाइड ने दिया मानवता का परिचय |

---Advertisement---

एम एस  हशन,,crime jasoos

सोनभद्र (रेणुकूट) :- उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड जनपद सोनभद्र के तत्वधान में ओबरा विधानसभा क्षेत्र ( 402 ) में हो रहे चुनाव के दौरान दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं की सेवा कर स्काउट-गाइड ने मानवता का परिचय दिया। सोमवार को जिले के आदर्श बूथ राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज पिपरी में स्काउट गाइड के प्रभारी रवि सिंह जिला युवा लीडर ( ताइक्वांडो एन आई एस कोच सी०सी०),शैलेंद्र कुमार मिश्र ट्रेनिंग काउंसलर,और दीपक कुमार यादव ट्रेनिंग काउंसलर के दिशा निर्देश में स्काउट के बच्चों अंकिता कुमारी, कंचन कुशवाहा, साक्षी पाठक, आकाश जायसवाल, सत्यम श्रीवास्तव, आनंद व चंदन दुबे ने मतदान केन्द्रों पर दिव्यांग, असहाय और वृद्ध मतदाताओं को निर्धारित बूथों पर पहुचाकर उनकी मदद की। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स सोनभद्र के स्वयंसेवीयो ने पूरी ऊर्जा के साथ अपनी सेवा दी इसी के साथ स्काउट गाइड ने हमारा कर्म हो सेवा हमारा धर्म हो सेवा को आज पूर्णतः चरितार्थ किया। स्काउट गाइड के इस सेवा कार्य को देखते हुए पुलिस विभाग, मीडिया, नगरपंचायत अध्यक्ष और आम जनता ने उनको शाबाशी और बधाई दी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment