वार्डो में मतदान पर्ची बांटने वाले बीएलओ कर्मियों द्वारा अभी तक घर-घर पर्ची नहीं पहुंचाने का आरोप।

---Advertisement---

*अशोक मद्धेशिया*
*क्राइम जासूस*
*संवाददाता*
चोपन/सोनभद्र। आज सुबह लगभग दस बजे पूर्व ब्लाक प्रमुख रामसकल जी बस स्टैंड अपने पर मिले तो उन्होंने बताया कि कल मतदान होने वाला है लेकिन आज तक मेरे वार्ड में मतदाता पर्ची घर-घर पहुंचाने वाले बीएलओ द्वारा अभी तक नहीं पहुंचाया गया। हमने उनसे पूछाकि आपने बीएलओ का नाम पता किया तो उन्होंने बीएलओ का नाम उषा देवी बताया,साथ ही साथ उन्होंने कहा कि अगर यही हाल नगर के अन्दर सभी बीएलओ का होगा तो बहुत सारे मतदाता परिजन सहित मत डालने से वंचित रह जाएंगे जो निर्वाचन आयोग के आदेशों की अवहेलना होगी।
उन्होंने कहाकि इतना महत्वपूर्ण विधानसभा चुनाव को देखते हुए निर्वाचन आयोग,जिले के जिलाधिकारी द्वारा निष्पक्ष मतदान को लेकर निर्वाचन के निर्देशानुसार मतदाताओं के मतदान में किसी तरह दिक्कत ना हो देखते हुए हर वार्ड में मतदाता पर्ची बांटने के लिए बीएलओ को जिम्मेदारी दी गई हैं आज छह तारीख हो गया कल मतदान सुबह से होना हैं लेकिन अभी तक बीएलओ द्वारा मतदाता पर्ची नहीं दिया गया।
उन्होंने उच्च अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराते हुए मांग किया की ऐसे लापरवाह बीएलओ को चिन्हित करके कारवाई होना चाहिए चुनाव के समय इस तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं हैं

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment