महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी कैंपस शक्ति नगर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 1 ,2 एवं 3 का सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन

---Advertisement---

 

ऊर्जांचल ब्यूरो उमेश सागर,

शक्तिनगर, सोनभद्र

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी कैंपस शक्ति नगर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 1 ,2 एवं 3 का सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन बृहस्पतिवार को दोपहर बाद हुआ, इस समापन समारोह के मुख्य अतिथि एन.सी.एल.खडिय़ा के श्री पाडी पंकज पाण्डे वरिष्ठ प्रबंधक, मानव संसाधन, विशिष्ट अतिथि डॉक्टर चन्द्र शेखर सिंह, कार्यकारी निदेशक एन.टी.पी.सी. परिसर शक्तिनगर तथा अध्यक्षता डॉक्टर अनिल कुमार दूवे द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का श्रीगणेश स्वयं सेविका रजनी मिश्रा ने वाद देवी के बन्दना से हुआ तद् उपरांत कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर राम कीर्ति सिंह के द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए मुख्य अतिथि पाडी पंकज पान्डे ने कहा कि यह राष्ट्रीय सेवा योजना का मंच युवाओ को न केवल भविष्य के प्रति जागरूक बनता है बल्कि व्यक्तित्व का निर्धारण भी करता है। युवा शक्ति को अनुशासित एवं सपना साकार करने का कार्य राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा ही सम्भव है। विशिष्ट अतिथि डॉक्टर चन्द्र शेखर जी ने सात दिवसीय शिविर की भुरभुर प्रशंसा की।अपने अध्यक्षीय उद्वोधन मे दूवे जी ने कहा कि युवा देश की शान है भारत का भविष्य है किसी रुप मे अपने आप को कमजोर ना समझना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर निशा कुमारी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी डॉ.प्रभाकर लाल के द्वारा किया गया। स्वयं सेवक अफतरा खातुन, नमिता, उज्जवला ने स्वागत गीत, स्वरसती बन्दना , देश भक्ति आदि प्रस्तुत किया।योगेन्द्र, विक्रांत, अजय सोनी, सन्तोष आदि स्वयं सेवक ने सक्रिय रूप से भाग लिये। कार्यक्रम में डाँक्टर विनोद पान्डे, डॉक्टर ओम प्रकाश यादव, डॉक्टर अविनाश दूवे, डॉक्टर रागनी श्रीवास्तव, श्री प्रशांत कुमार विश्वकर्मा, आदि प्राध्यापक तथा सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।यह जानकारी जनसंपर्क समन्वयक डॉ मानिक चंद पांडेय ने दिया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment