गोपाल शर्मा
घोरावल सोनभद्र-कांग्रेस पार्टी की घोरावल विधान सभा की महिला प्रत्याशी विन्दश्वरी सिंह राठौर ने आज गौरी संकर, बारहदा, बगथारी खुर्द, बनाउरा,दुरावल कला, सोना गाँव तक घर घर जाके जानता से कहा कि मुझे भारी मतों से विजई बनाये मैं आप शुख दुःख में आप के साथ खड़ी रहूगी और उन्हों ने कहा कि क्षेत्र में धान खरीद कि संख्या बढ़ाये गी, प्रत्येक ब्लाक में दो आवासीय इंटर कॉलेज व विधान सभा घोरावल में सारी सुविधाओं से लैस दो अस्पताल, घोरावल विधान सभा आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है यहाँ पढ़ाई के लिये एक विश्वविद्यालय, गाँवो में लघुउद्योग लगा के प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करेंगी
और कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही जो वादा प्रियंका गाँधी व राहुल गांधी ने जनता से किया है उसको हर हाल में किया जायेगा। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्रीकांत पाण्डेय, ग्राम प्रधान दुरावल कला राजेंदर सिंह पटेल,पूर्व प्रधान अतुल सिंह, बिट्टू सिंह पटेल अजय गुप्ता, सुरेश भारतीय,राम निहोर गुप्ता मोहित पाण्डेय, रोहित पाण्डेय उपस्थित रहे।

