गोपाल शर्मा,
घोरावल, सोनभद्र समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ने किया रोड शो। सपा के घोरावल विधान सभा के प्रत्याशी रमेश चंद दूबे ने शाहगंज बाजार में किया रोड शो,माँ शिवदेवी पी जी कॉलेज से लेकर टेटी माइनर तक 3 किमी का रोड शो हुआ हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। शाहगंज तिराहे पर हनुमान मंदिर पर पूजा अर्चना की और सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। और जनता से अपील की कि समाजवादी पार्टी ने जो विकाश का वादा किया है, सपा की सरकार बनने पूरा किया जायेगा। बीजेपी सरकार ने सिर्फ प्रदेश की जनता धोखा दिया, अखिलेश यादव जी सरकार बन रही है और सभी वर्गों के लोगो को लाभ होगो, विकाश होगा किसी के साथ भेद भाव नहीं होगा। रोड शो में जिला पंचायत सदस्य जय प्रकाश पाण्डेय (चेखुर पाण्डेय)पूर्व विधायक राजेंदर सिंह पटेल, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष श्याम विहारी यादव, राम निहोर यादव, व जिलाउपाध्य राम प्यारे सिंह पटेल, जगत पटेल,इत्यादि लोग उपस्तिथ रहे

