*शिव भक्तों ने हर हर महादेव के उदघोष के साथ सभी शिवालयों में जलाभिषेक किया।*

---Advertisement---

 

*ओम त्रयंबकम यजामहिम सुगंधिम पुष्टिवर्धनम*
*उर्वारुकमिव बंधनात् मृत्योमोक्षिरय मामृतात्*

*चोपन,गोठानी एवं डाला बाडी सहित सभी धाम में लगने वाले प्रसिद्ध मेले का दर्शनार्थियो ने परिजनों सहित खुब आनंद उठाया।*
*अशोक मद्धेशिया*
*क्राइम जासूस*
*संवाददाता*
चोपन/ सोनभद्र। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चोपन ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर नगर सभी मंदिरों सहित आसपास के इलाकों में स्थित शिवालयों में भोर से ही शिव भक्तों के पहुचने का शिलशिला शूरू हो गया। दोपहर होते-होते सभी मंदिर परिसरों में भारी भीड़ जमा हो गई। नगर के काली मंदिर, दुर्गा मंदिर, नर्मदेश्वर महादेव मंदिर, कैलाश मंदिर के साथ ही अति प्राचीन गोठानी,डाला बाडी स्थित बाबा शोभनाथ के मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। जहां बाबा का विधि विधान से पूजन अर्चन कर जलाभिषेक किये, दर्शन पूजन के पश्चात गोठानी में लगने वाले अति प्रसिद्ध मेले का भी लोगों ने परिजनों सहित मिष्ठान,जलेबी खाकर खुब लुप्त उठाया।
इस दौरान लोगों ने प्रसिद्ध चटहिया जलेबी (गुड़ वाली जलेबी) एवं मिठाई खाकर दिन का लुफ्त उठाया। बताते चले कि वैसे तो पूरे साल चटहिया जलेबी व मिष्ठान गोठानी बाडी क्षेत्र में मिलती है। लेकिन जो आनंद महाशिवरात्रि के मेले पर खाने का मज़ा है उसकी बात ही निराली है।
गौरतलब है कि, गोठानी गाँव में स्थित बाबा शोभनाथ का मंदिर अति प्राचीन होने की वजह से यहाँ जनपद के कोने-कोने से शिवभक्त जलाभिषेक के लिए आते हैं।
सोन नदी के तट पर विराजमान बाबा शोभनाथ की महिमा बहुत ही अपरम्पार है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जुगैल पुलिस चाकचौबंद रही। उधर विधानसभा चुनाव होने की वजह से ओबरा विधानसभा के सभी प्रत्याशी भी बाबा शोभनाथ के दरबार में अपने समर्थकों संग पहुंचकर मत्था टेकने पहुंचे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment