*अशोक मद्धेशिया*
*संवाददाता*
*ओबरा/सोनभद्र*। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई ओटीएचपीपी के द्वारा आज दिनाँक 28.02.2022 से 06.03.2022 तक सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जाएगा एवमं सुरक्षा सप्ताह के दौरान अलग- अलग दिनों में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। जैसे साइबर सुरक्षा जागरूकता क्लॉस, प्रबंधन के कर्मचारियों एवं केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सदस्यों के लिए प्रश्नोत्तरी कविता पाठ लेखन, योगा क्लास फुटबॉल ,वॉलीबॉल , बैडमिंटन प्रतियोगिता, सरमोनियल परेड ,शस्त्र प्रशिक्षण अग्निशमन रोकथाम क्लास आदि के प्रदर्शन के साथ बड़ा खाने का आयोजन निर्धारित किया गया है। आज दिनाँक 28.02.2022 को सुबह 7 बजे ओबरा विद्युत परियोजना ओबरा
के मुख्य द्वार (बीटीपीएस)पर इकाई प्रभारी कमांडेंट श्री हृदय शंकर शर्मा द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तथा आम नागरिकों में सीआईएसएफ के प्रति जागरूक करने के लिए सभी प्रमुख द्वारा बैनर पोस्टर सहित प्रदर्शन किया गया एवं सीआईएसएफ द्वारा श्रमिकों और कर्मचारियों में पर्चा वितरण किया गया।

