*अशोक मद्धेशिया*
*क्राइम जासूस*
*संवाददाता*
चोपन/सोनभद्र। आदर्श नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत सिंदुरिया रोड बैरियर हॉस्पिटल से लेकर वाराणसी शक्ति नगर मार्ग प्रीत नगर सड़क के किनारे लगभग दर्जनों वैध कबाड़ अवैध पंजीकृत और अपंजीकृत दुकानें बिना रोक टोक के संचालित हो रही हैं जिसके चलते नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में आये दिन छोटी बड़ी चोरियां आम बात हो गई है वहीं प्रीतनगर मे मोटर गैरेज ट्रांस पोर्ट होने की वजह से सड़क पर बड़े एवं छोटे वाहन हर समय खड़ें रहतें हैं ऐसे में चोर दुकानों,बन्द घरों के साथ साथ वाहनों पर भी हांथ साफ कर देते हैं और कीमती सामान चोरी करके औने-पौने दामों पर इन्ही वैध एवं अवैध कबाड़ के दुकानों पर बेच देतें हैं जिसकाखामियाजा आम जनमानस को उठाना पड़ रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चोपन बैरियर से लेकर प्रित नगर के बीच लगभग आधा दर्जन अवैध कबाड़ के दुकानें बेखौफ रूप से संचालित हो रही हैं सुत्रों की माने तो इन कबाड़ के कारोबार में लिप्त लोगों पर स्थानीय प्रशासन का ध्यान क्यों नहीं जा पा रहा है यह सोचनीय विषय है।
जिसके कारण इन कबाड़ की दुकानों का पेपर का सही ढंग से जांच नहीं हो पा रहे हैं जिसके चलते ये बेखौफ होकर अवैध कबाड़ के खरिद फरोख्त का कार्य कर रहे हैं। और प्रतिदिन कबाड़ की इन दुकानों से ट्रकों पर कबाड़ लादकर वाराणसी ले जाकर या अन्यत्र जगह थोक की दुकानों पर बेच दिया जाता है जिसे रोकने वाला कोई नहीं है।
सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि डाला ओबरा आदि स्थानो से कीमती तार,मोटर पार्टस, लोहा आदि चोरों द्वारा लाकर बड़े ही आराम से इन कबाड़ के दुकानो पर बेच दिया जाता है खासकर हेरोइन जैसे घातक मादक पदार्थ के सेवन करने वाले लोगों के लिए ये कबाड़ के अवैध कारोबार चलाने वाले बहुत ही फायदेमंद साबित होतें है बताया जाता कि नशेड़ी अपने नशा की भूख मिटाने के लिए पैसे की आभाव में आये दिन चोरी के घटना को अंजाम देतें रहते हैं और किमती सामानों को भी कम दाम में ही बेच कर अपनी नशा को तृप्त करतें हैं और बड़े ही आराम से ये अवैध कबाड़ के दुकानदार एक का दस बना कर अवैध रूप से धनार्जन कर रहे हैं॥ जबकि कबाड़ के दुकानों का नियम है किसी भी पुरानी गाड़ी को काटने के लिए परिवहन विभाग से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट होना अत्यंत आवश्यक है तभी कोई भी पंजीकृत कबाड़ के संचालक को पुरानी गाड़ी काटने की अनुमति है लेकिन ऐसा नहीं होता हैं साथ ही साथ केवल वही खरीद फरोख्त की गई समान ही बिकेंगे जहां जरुरत पड़ने पर पर्ची व बिक्रेता उपलब्ध हो सके।
अभी कुछ माह पहले चोपन थाना प्रभारी निरीक्षक के के सिंह ने सारे पंजीकृत कबाड़ियों को थाने बुलवाकर सख्त हिदायत दिए थे कि बिना वैध पेपर ना तो कोई कबाड़ सामान या बिना पेपर के पुरानी खरीदेगा और ना गाड़ी काटेगा जब तक सोनभद्र सम्भागीय अधिकारी की अनुमति का पेपर ना मिले तब से कुछ दिनों तक पुरानी गाडियां काटने का सिलसिला बंद था।
लेकिन इधर कुछ दिनों पुनः स्थान बदलकर गाड़ियां काटने का कार्य वैध एवं अवैध कबाड़ियों द्वारा शुरु कर दिया गया है। जिस पर स्थानीय प्रशासन को ध्यान देकर कड़ी कार्रवाई करने की जनहित एवं शासनहित में जरूरत हैं।
*स्थानीय प्रशासन डाल-डाल तो कबाड़ी पात-पात,स्थानीय प्रशासन ध्यान दे*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Sunday, February 27, 2022 8:17 AM
---Advertisement---

