वैश्विक शांति के लिए ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की नीति पर हो अमल — राजकुमार

---Advertisement---

 

बग्घा सिंह/असफाक कुरैशी
रूस और यूक्रेन के मध्य तीन दिनों से चल रहा युद्ध तीसरे विश्व युद्ध की तरफ इशारा कर रहा है। मानव प्रेम और देशभक्ति के प्रति समर्पित डीएवी पब्लिक स्कूल रिहंदनगर के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने रूस और यूक्रेन युद्ध को तत्काल रोकने का संदेश दिया है। इस अवसर पर अर्थशास्त्र की विद्वान शिक्षिका प्रेमलता ने इस युद्ध को विश्व की आर्थिक तबाही से बचाने के लिए तत्काल रोकने की बात कही है। वहीं वाणिज्य विषय के प्रख्यात शिक्षक भक्तरंजन ने भूमंडलीकरण के दौर में इस युद्ध को सभी राष्ट्रों के लिए खतरनाक बताया है। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने हाथों में पोस्टर लेकर विश्व शांति के लिए अपील किया है। इस अवसर पर प्राचार्य श्री राजकुमार ने कहा कि वैश्विक शांति के लिए ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की नीति पर अमल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि रूस को यूक्रेन पर हमला तत्काल बंद करना चाहिए। विश्व शांति के लिए एक दूसरे की क्षेत्रिय अखंडता एवं संप्रभुता का सम्मान किया जाना चाहिए। सभी देशों को एक दूसरे के अस्तित्व और स्वाभिमान का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अति राष्ट्रवाद विश्व शांति के लिए खतरनाक है। रूस एक ताकतवर देश है लेकिन यूक्रेन पर हमला करना एक गैरजिम्मेदाराना रवैया है। शक्ति संपन्न देशों को शांति बनाए रखना चाहिए। इस अवसर पर पूरा विद्यालय परिवार विश्व शांति और एकता का संदेश देता हुआ दिखा।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment