अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। विगत एकमाह से या यूं कहे कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशियों के नामांकन के बाद अचानक कुछ चन्द बालू माफियाओ द्वारा रेलवे कालोनियों ,अवकाश नगर के रास्ते बालू लोडेड़ टीपर हाइवा से आधी रात के बाद बालू का अवैध खनन परिचालन कर रेलवे एवं प्राइवेट वार्डो के सड़कों,नालियों को ध्वस्त कर देना,किसी की बाउंड्री में धक्के मारकर तोड़ देना उत्तर प्रदेश सरकार को बदनाम करने की साजिश नही है तो और क्या है।
अपना दल एस के जिला महासचिव श्यामाचरण बबलू गिरी ने कहा कि इसे कदापि बर्दाश्त नही किया जा सकता है। हम सभी अपना दल,निषाद पार्टी एव बीजेपी के कार्यकर्ता दरवाजे दरवाजे आम लोगो से सरकार की उपलब्धि बता रहे हैं और ये चन्द बालू माफिया आधी रात में कालोनियों के रास्ते बालू का अवैध खनन परिचालन कर क्या सावित करने का प्रयास कर रहे है। इन चन्द बालू माफियाओ के कुकृत्य से बीजेपी सरकार के प्रति लोगो का गुस्सा बढ़े और बीजेपी प्रत्याशी को लोग वोट न दे। मैं अपनादल एस के जिला महासचिव भारतीय जनता पार्टी के नेताओ कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय प्रशासन एव रेलवे प्रशासन से मांग करता हु की इन बालू माफियाओ पर सख्त से सख्त कार्यवाही होंनी चाहिए। हमलोग कालोनीवासियों के हाल पर नही छोड़ सकते है। विधानसभा चुनाव लड़ रहे बीजेपी गठबंधन के प्रत्याशियों से भी कहना चाहूंगा कि एक तरफ यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी एव योगी जी प्रदेश को भ्र्ष्टाचार मुक्त बंनाने के लिए जी जान लगाए हुए है ।और चोपन के कार्यकर्ताओं के नाक के निचे बालू माफिया अवैध बालू पूरी रात खनन परिवहन कर सरकार को बदनाम करने का साजिश रच रहे हैं । हम लोग हाथ पर हाथ धरे बैठे हुए है। स्थानीय रेलवे एवं पंचायत प्रशासन से मांग करता हूं कि इस कुकृत्य को अविलम्ब रोके और रेलवे मार्ग पर अन्य मार्गों पर खड़े पिलर की पिलर लगाया जाए। अगर अवैध खनन पर कार्यवाही नहीं हुआ तो स्थानीय निवासियों के संग कार्यकता अवैध बालू खनन परिचालन रोकने के लिए आगे आ गए तो बालू माफिया की खैर नही।
इस अवैध बालू परिचालन प्रकरण को माननीय मंत्री संजीव गोड़ एव सदर विधायक भूपेश चौबे जी भी संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी से कार्यवाही करने की मांग करें।
*रेलवे एवं प्राइवेट कालोनियों के रास्ते अवैध बालू का खनन, परिवहन।*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Friday, February 25, 2022 10:11 AM
---Advertisement---

