*छत्तीसगढ़ के खाद्य रसद, शिक्षा मंत्री ने जुगैल जनसभा में भाजपा पर साधा जमकर निशाना।

---Advertisement---

 

*अशोक मद्धेशिया*
*क्राइम जासूस*
*संवाददाता*

जुगैल/सोनभद्र ।ओबरा (402) विधानसभा क्षेत्र के जिरहि माता मंदिर के प्रांगण में आज कांग्रेस की जनसभा को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार के खाद्य रसद और सांस्कृतिक मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि छत्तीसगढ़ में एक व्यक्ति को दस किलो अनाज, दो को बीस किलो प्रति यूनिट अनाज छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा भी गरीबों को दिया जाता है और यूपी में महज पांच किलो देखकर कौन से बेहतर कार्य कर रहे है। यदि कांग्रेस की सरकार बनी तो गरीबों की छत्तीसगढ़ की तर्ज पर अनाज देगे साथ ही किसानों का धान गेहूं 2500 रुपए प्रति कुंतल खरीदेंगे और गोबर भी 2 रुपए किलो खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि एक गाना बड़ा प्रचलित बा कि यूपी में का बा यूपी में बेरोजगारी,गरीब,मजदूर,छोटे दुकानदार परेशान के साथ-साथ बाबा की बिदाई तय बा।
आजादी के बाद से अब तक इस जनपद में कल कारखानों को लगाने का काम कांग्रेस की सरकार ने किया लेकिन यहां के युवा आज भी रोजगार वंचित है उन्हें रोजगार के दुसरे प्रदेशों में जाना पड़ता हैं । आदिवासियों को जल,जंगल, जमीन पर उनका मालिकाना हक कांग्रेस पार्टी ही दे या दिला सकती है।
चुनावी दौरे पर आए छत्तीसगढ़ सरकार के शिक्षा मंत्री प्रेम सहाय टेकाम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार रामराज सिंह गोड को जिताएं और क्षेत्र के विकास के लिए काम करेंगे।
विधायक विनय जायसवाल ने भी कहा की प्रियंका गांधी के वादों को महत्व देकर कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाए।
कांग्रेस प्रत्याशी रामराज सिंह गोड ने कहा की प्रियंका दीदी ने उन्हें ओबरा से चुनाव मैदान में उतारा है। वह किसानों नौजवानों, आदिवासी समाज, व्यापारियों की लड़ाई लडेंगे और आदिवासियों को उनका हक दिलाना प्राथमिकता रहेगी। बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, संचार, सड़क पेयजल आपूर्ति पर प्रमुखता से काम करेंगे।
मौके पर जिला प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा, शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी नागेश पाठक, उषा चौबे मुस्ताक अहमद, बद्री गोड, संतोष नेताम, संदीप गुप्ता, ईश्वर सिंह, बाबूलाल पनिका,सेतराम केशरी,अमित चौबे, लालजी तिवारी, कौशलेश पाठक, प्रमोद पाण्डेय, धीरज पाण्डेय, प्रदीप चौबे, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं आम जनमानस मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment