ओले गिरने से किसानों की फसलें बर्बाद हुई, किसान हुए निराश।

---Advertisement---

 

मुस्तकीम खान सोनभद्र

स्थानीय विकास खण्ड के गांवों अचानक ओले गिरने से किसानों की फसलों को भारी क्षति हुई है।किसानों के अरमानों पर पानी फिर गया है।
जानकारी के अनुसार आज गुरुवार दोपहर 12 बजे गरज चमक के साथ वर्षा होने लगी।कुछ समय बाद ओले गिरने लगे शुरू में तो मटर के रूप में गिरे परंतु छड़ भर 25 ग्राम से 50 ग्राम के लगभग ओले गिरने लगे और देखते ही देखते ओले से खेत भर गये सड़के ओलों की चादर ओढ़े रही। लगभग 20 मिनट तक ओले गिरने से किसानों की दलहनी, तिलहनी सहित गेहूँ की बालियों को भारी मात्रा में नुकसान पहुंचा है।किसानों के अरमानों पर पानी फिर गया है।क्षेत्र कसया, केकराही,बारी महेवा, पगिया, खैराही, पांपी किसानों की मानें तो सरसों, मटर, रहर,चना पूरी तरह बरबाद हो गया है।गेंहू की बालियां कट गई।फूल छड़ गए हैं।अब भरपाई कैसे होगी,कर्जा से मुक्ति कैसे मिलेगा।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment