*अशोक मद्धेशिया*
*क्राइम जासूस*
*संवाददाता*
ओबरा/सोनभद्र। ओबरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुंडी टोला खैरटिया गांव में । लापरवाही से गरीब आदिवासी की जान जाने का मामला प्रकाश में आया हैं । मौके पर हेल्पलाइन नंबर 112 डायल कर प्रशासन को बुलाया गया साथ ही साथ मौके पर आए ओबरा थाने के चौकी इंचार्ज राकेश राय ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया इससे पहले ग्राम सेवा समिति के अध्यक्ष शिवदत्त दुबे ने बताया बिल्ली मारकुंडी टोला खैरटिया में ओम चौराहे के निकट संतोष चौहान के घर के सामने आधी अधूरी नालियों के कारण आज मौत का सबब बना हुआ है नालियों के निकास की व्यवस्था नहीं है जिसके कारण इस असुविधा के लिए कुछ लोगों ने नालियों को काट दिया जिसके कारण पानी नालियों में जमा रह रहा है इस नाली के पानी के कारण अनेक दुर्घटनाएं घटित होती रहती हैं आए दिन बच्चे और बूढ़े गिरकर दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं इसकी सूचना पिछले वर्ष एसडीएम तहसील ओबरा को भी दी गई लेकिन कोई भी कार्यवाही नहीं हुई और आज दिनांक 22 ,2, 2022 के रात में खैरटिया निवासी मानिक चंद पुत्र श्री स्वर्गीय बचाओ की मृत्यु हो गई शिवदत्त दुबे सहित ग्रामीणों ने मांग किया कि यदि अति शीघ्र नाली का निकास कर नाली का निर्माण नहीं कराया गया तो सारे ग्रामवासी एक बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे
जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। यह एक बड़ी लापरवाही खैरटिया गांव में देखी गई है और इस पर कोई एक्शन नहीं ले रहे हैं ना तो ग्राम प्रधान ना ही जिला अधिकारी और ना तो प्रशासन के कोई और उन्हीं के ग्राम पंचायत में इतनी बड़ी घटना घट जा रही है खैरटिया गांव का एक ऐसा यह रास्ता है जिससे लगभग 1000 लोगों का प्रतिदिन आवागमन होता है। और वही ग्रामीणों ने आरोप लगाया की ग्राम प्रधान कभी भी अपने ग्राम में जीतने के बाद सही से एक बार भी आते तक नहीं। खैरटिया गांव से सटे प्राथमिक विद्यालय खैरटिया सेकंड विद्यालय के अंदर नाली की साफ सफाई ना होने के कारण सरेआम नाली का पानी विद्यालय में जा रहा है और उसी में बच्चे रोज पढ़ने के लिए जाते हैं। सूचना देने के बाद में भी ग्राम प्रधान एक बार देखने तक नहीं आए । यह वही विद्यालय है जिसे शिक्षा का मंदिर माना जाता है और इस विद्यालय में एक से पांच तक के सारे बच्चों का पठन-पाठन प्रारंभ होता है। जब ग्राम प्रधान विद्यालय के अंदर नाली का पानी जाने पर कोई एक्शन नहीं ले रहे हैं तो वह तो रोड पर नाली का निकास न होने कारण दुर्घटना घटी है।

