*अशोक मद्धेशिया*
*क्राइम जासूस*
*संवाददाता*
चोपन/जुगैल। थाना क्षेत्र के अंतर्गत महलपुर,भगवा अगोरी, खेवधा में चल रहे बालू खनन में लोडिंग के लिए आई ट्रको द्वारा बालू लोड कर चोपन सिंदुरिया रोड में एक लाइन से खड़ाकर देने के कारण प्रतिदिन जाम की स्थिति पैदा हो जा रही है। जिसके कारण आवागमन बाधित हो जाता है।
आपको अवगत कराते चले कि प्रतिदिन सुबह से शाम तक चोपन सिंदुरिया रोड में मोरंग के ट्रको का रेला लगा रहता है जिससे की अनहोनी दुर्घटना की अधिक संभावना बनी रहती है।परंतु जिम्मेदार ख़ामोश है। चोपन पुल से लेकर सरकारी हास्पिटल होते हुए सिंदुरिया रोड की स्थिति अत्यंत दयनीय होती जा रही है। इसी तरह से ट्रकों का रेला लगता रहा तो किसी दिन बड़ी दुर्घटना हो सकती है। शहरी एवं ग्रामीणों राहगीरों को रास्ता चलने में अत्याधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। आखिर इसके लिए जिम्मेदार कौन हैं –? इन सभी समस्याओं के बाबत जब हमारे संवाददाता ने जमीनी हकीकत स्वयं एवं मौखिक रूप से जानना चाहा तो …….
स्थानीय शहरी ग्रामीण निवासियों ने कहा कि सिंदुरिया रोड में बालू खनन में लिप्त गाड़ियां
अधिकारियों की मिलीभगत से ओवरलोड चल रही है जिससे कि हम निवासियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है हर समय दुर्घटना का भय रहता है जबकि जिलाधिकारी द्वारा ओवरलोड पर रोकने की सख्त हिदायत दी है।
ज्यादातर लोगों ने बताया कि ओवरलोड गाड़ियां अधिकारियों के डर से हम लोगों के घर के सामने खड़ी हो जा रही हैं जिससे बालू का सारा पानी रिसाव कर हम लोगों के घरों में घुस जा रहा है जिससे कि आसपास कीचड़ हो जा रहा है तथा अधिकारियों को देखते ही ड्राइवर गाड़ी छोड़कर हम लोगों के घरों में बिना पूछे घुसकर छुप जा रहे हैं। जब इस संबंध मे जब खनिज बैरियर पर तैनात खनिज विभाग के अधिकारियों से बात की तो उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि यह हम लोगों की जिम्मेदारी नहीं है।
जबकि हकीकत जानने के बाद आएदिन स्थिति यह हैं कि घरों के सामने सड़क पर बेतरतीब मोरंग लदे लोड लगभग सैकड़ों गाड़ियां खड़ी हो जा रही हैं और अधिकारियों का लोकेशन मिलने के बाद ही गाड़ियां पास कराई जा रही हैं जिससे कि आए दिन चोपन पुल से महलपुर तक गाड़ियों की कतारें लग जा रही हैं जिससे स्थानीय निवासियों और पैदल चलने वाले ग्रामीणों को अपने घर से निकलने में भी डर लगता है तथा बच्चों को स्कूल आने जाने में दिक्कतें हो रही हैं। इसको लेकर कई बार प्रशासन को लोगों ने सूचना भी दिया। परंतु प्रशासन सूचना के बावजूद अभी तक कोई कारवाई नही किया गया और सडक पर अभी भी प्रतिदिन ट्रको की लाईन लगा रहता है।
*मोरंग लदे ट्रको के कारण प्रतिदिन लगता है जाम,शहरी, ग्रामीणों का पैदल चलना हुआ दूभर।*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Tuesday, February 22, 2022 3:29 AM
---Advertisement---

