मुस्तकीम खान सोनभद्र
विधानसभा चुनाव की बसंती ठंड में सरगर्मी देखते ही देखते अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी बढ़ने लगी है वही सपा प्रत्याशी रमेश चंद्र दुबे ने कसया, करकी, केकराही आदि जगहों पर कार्यक्रम कर मतदाताओं को लुभाने और अपने पक्ष में मतदान करने के लिए हाथ जोड़ विनती किये ।एक तरफ भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के साथ मुक्त राशन मुक्त सिलेंडर और किसान की आय दोगुनी करने की बात करती है तो वही सपा प्रत्याशी भाजपा की नाकामियों को गिनाते हुए अपने पक्ष में वोटिंग करने की बात कर रहे हैं ।डीजल, पेट्रोल ,सरसों का तेल, गैस सिलेंडर के दामों में बेतहाशा वृद्धि की बात कर रहे हैं,सपा प्रत्याशी श्री दुबे ने कहा कि बर्तमान सरकार ने आम आदमी का जीना दुश्वार कर दिया है।
किरोसिन तेल बंद होने की बात कर रहे हैं। गरीब जनता अंधेरे में रहने को विवश है, विद्यालय बंद कर दिया गया है बच्चों को ककहरा याद नहीं है पहाड़ा याद नहीं है ऑनलाइन पढ़ाई के लिए मोबाइल सेट डाटा के लिए अभिभावकों को खरीदने के लिए दूने दामों पर विवस किया जा रहा है ,इसमें गरीब तपका लाचार है।सपा सरकार आई तो 5 वर्ष निशुल्क राशन सास बहू को 1500 रुपये पेंशन, 300 यूनिट बिजली निशुल्क, दीपावली होली पर दो गैस सिलेंडर रिफिल मुक्त। प्रत्येक गृहणी को दिया जाएगा ।जब तक सरकार रहेगी तब तक कोरोना रहेगा जब चुनाव आएगा सब बीमारी दूर हो जायेगा।आप सबसे निवेदन है कि साइकिल की बटन 7मार्च को अवश्य दबावे इतना दबाये की साइकिल की रफ्तार तेज हो जाय।मैं आप को अपना भाई मानता हूँ हमने अपने काल में अस्पताल, स्कूल, बालिका विद्यालय, विजली हाऊस का निर्माण किया, आप के जनपद का पानी आपको दिलवाया आप हमारा साथ दें,मैं आपका साथ दूँगा।इस दौरान श्याम बिहारी यादव रामाशंकर यादव विनोद मौर्या जगदीश पटेल सुरेश सारदा, मनोज मिश्रा प्रवेश यादव ,मुरारी मिश्रा ,बबलू पटेल, शंकर खरवार, रामसूरत यादव प्रभा शंकर मिश्र ,महेंद्र पटेल सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

