शक्तिनगर पुलिस ने बस स्टैंड चौराहा पर चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान।

---Advertisement---

 

उमेश सागर ऊर्जांचल ब्यूरो

शक्तिनगर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत कानून व्यवस्था और शांति व्यवस्था के मद्देनजर को देखते हुए शक्तिनगर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड चौराहे पर शक्तिनगर थाना प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जिसमें थाना क्षेत्र के बस स्टैंड चौराहे पर वाहनों को रोककर तलाशी ली गई और यात्रियों से पूछताछ की गई। लोकतंत्र के महापर्व में स्वतंत्र व भयमुक्त मतदान कराने हेतु पुलिस प्रशासन द्वारा समय-समय पर क्षेत्र में फ्लैग मार्च व सीमा क्षेत्रों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

शक्तिनगर थाना प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि 7 मार्च को जनपद में चुनाव होने हैं जिस को ध्यान में रखते हुए गस्त व चेकिंग अभियान बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा है। जिसमें मुख्य रुप से शक्तिनगर थाना प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्रा, आदर्श शुक्ला सोमनाथ सत्येंद्र अनिल सैनी व पुलिस बल मौजूद रहा।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment