कोन(ब्यूरो चीफ/जयदीप गुप्ता)। रविवार को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल के सानिध्य में कचनरवा निवासी विकास रघुवंशी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। विकास रघुवंशी ने बताया कि माननीय नरेंद्र मोदी जी और योगी जी के विकाश कार्यों व उनकी प्रेरणा से प्रेरित होकर कुछ करने की जज्बा को लेकर हम भारतीय जनता पार्टी की सेवा के लिए पार्टी की सदस्यता ली है।मैं सभी भाजपाई पदाधिकारी को धन्यवाद देता हूं जो मुझे छोटे से गांव में रहने वाले लड़के को भाजपा में शामिल किया मैं अपने कर्तव्यों का निष्ठावान पूर्वक निर्वाह करूंगा!वही पार्टी के सदस्यता लिए जाने के बाद विकाश रघुवंशी का पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने स्वागत किया साथ ही उनके सुख-दुख में शामिल रहने की बात कही उन्होंने कहा की भाजपा में सभी वर्ग व जाति के लोग जुड़े हैं। भाजपा सबका साथ सबका विकास के नारे को साकार कर रही है उन्होंने कहा कि जो लोग उनके साथ जुड़े हैं, वे भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता जनसेवा में जुटे हुए हैं।इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख बंशीधर, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शशांक मिश्रा, राकेश तिवारी, सरवन जायसवाल, अलख शुक्ला, शिव कुमार गुप्ता समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

