बीजपुर। (सोनभद्र)
बग्घा सिंह /असफाक कुरैशी
बीजपुर थाना क्षेत्र के बीजपुर बाजार में भाजपा प्रत्याशी राम दुलारे गौड़ का स्वागत एवं अभिनानंदन किया गया और बीजपुर स्वागत द्वार से बीजपुर बाजार तक सभी लोगों से मिलने जुलने का कार्यक्रम पैदल यात्रा कर किया गया और भारतीय जनता पार्टी का नारा क्षेत्र भर्मण कर कार्यकर्ता के द्वारा लगाया गया इस क्षेत्र भर्मण में उपस्थित जिला पंचायत सदस्य राम विचार गौड़, अनिल मेहता,लक्ष्मी कसेरा सुरेंद्र गुप्ता, के साथ साथ और भी कार्यकर्ता क्षेत्र भर्मण में मौजूद रहे।.
समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी विजय सिंह गौड़ के सभी सपा कार्यकर्ता द्वारा भी बीजपुर स्वागत द्वार से बीजपुर बाजार डोडहर मोड़ तक क्षेत्र भर्मण कर सभी लोगों से मिलने जुलने का कार्यक्रम किया गया,और समाजवादी पार्टी का नारा लगाया गया।

