*हथवानी में स्कॉर्पियो ने बाइक को मारा टक्कर,तीन घायल।*

---Advertisement---

ब्यूरो, क्राइम जासूस

हाथीनाला/सोनभद्र। थाना क्षेत्र अन्तर्गत स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मारा जिसमे तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
हाथीनाला थानाध्यक्ष के अनुसार आज शाम लगभग 6:30 बजे थाना हाथीनाला अंतर्गत हाथवानी मोड़ के पास रेणुकूट मार्ग पर हाथीनाला की तरफ से तेज रफ्तार से जा रही स्कार्पियो ने रेणुकूट की तरफ से आ रहे बाइक जोरदार धक्का मार दिया जिसमे बाइक पर बैठे तीन युवक अरविंद कुमार पुत्र रामकेश प्रजापति उम्र करीब 26 वर्ष, रामचंद्र पुत्र सुभाष चंद उम्र करीब 19 वर्ष, अभिनंदन कुमार पुत्र राम लखन उम्र करीब 19 वर्ष ये तीनों निवासी ग्राम किलबिल थाना, म्योरपुर जनपद सोनभद्र घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पीआरबी (3091) ने आनन फानन में हिंडालको हॉस्पिटल रेणुकूट उपचार हेतु भेज दिया गया और घायलों के परिजन को मोबाइल से सूचना दे दी गई है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment