*दवा व्यवसाई के घर भीषण चोरी, नकदी और जेवरात पर चोरों ने हाथ साफ किया।*

---Advertisement---

*अशोक मद्धेशिया*
*क्राइम जासूस*
*संवाददाता*
*ओबरा/सोनभद्र*। थाना क्षेत्र अंतर्गत विद्युत तापीय परियोजना कॉलोनी स्थित एक दवा के आवास का ताला चटकाकर कर चोरों ने 20 लाख रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर लिए है। पुलिस चोरों की तालाश में जुट गई है।
घटना तब घटी जब घरवाले शनिवार की रात पूरे परिवार के साथ एक विवाह समारोह में भाग लेने गए हुए थे। आधी रात के वक्त घर लौटे तो मेन गेट का ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर लगभग 20 लाख रुपए के जेवरात-नकदी गायब देख सन्न रह गए। रविवार को मामले की तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस मौके का मुआयना करने के तत्काल बाद ही चोरों की तलाश में जुट गई।
मूलतः कानपुर के रहने वाले विनीत कुमार त्रिपाठी ओबरा के सेक्टर तीन स्थित परियोजना कॉलोनी के एक आवास में निवास करते हैं। फार्मेसी के नाम से नगर में ही उनकी दवा की दुकान है। बताते हैं कि शनिवार की रात वह नगर में ही एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए परिवार सहित गए हुए थे। रात 11:30 बजे के बाद अपने आवास पर पहुंचे तो देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी का लॉक टूटा पड़ा था और उसमें रखा जेवर तथा नकदी गायब था।
पीड़ित के मुताबिक 95 हजार नकदी के अलावा कुल नौ तोले वजन वाली तीन सोने की चेन, कुल साढ़े पांच तोला वजन वाले दो सोने के हार, सोने की आठ अंगूठी, छह सोने के टॉप, कुल 8 तोला वजन के चार सोने के कंगन, चार चांदी का पायल, दो चांदी का कटोरा-चम्मच चोरी चला गया है। पुलिस को मामले की तहरीर दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है। जल्दी ही मामले का खुलासा होगा चोर सलाखों के पीछे होंगे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment