सैफई में अखिलेश और डिंपल साथ परिवार संग डाला वोट ।

---Advertisement---

 

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का चुनाव आज चल रहा है। तीसरे चरण में यूपी के 16 जिलों की 59 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। तीसरे चरण में कई दिग्गजों की साख भी दांव पर लगी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मैनपुरी की करहल से चुनाव लड़ रहे हैं।
वही, अखिलेश यादव और डिम्पल यादव के साथ साथ पूरा परिवार सैफई में मतदान करने पहुंचा। अभिनव इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर मतदान किया।
अखिलेश ने कहा, यूपी की जनता परिवर्तन चाहती है। यूपी में बेरोजगारी बढ़ी है। डबल इंजन की सरकार में अन्याय बढ़ा है। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। युवाओं को नौकरी नहीं मिली। 11 लाख सरकारी नौकरी के पद खाली हैं। यूपी में महिलाएं और बेटियां सुरक्षित नहीं है।
अखिलेश ने योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा, फिरौती न देने पर हत्या हो जा रही है। गोरखपुर को एक्सप्रेस-वे से नहीं जोड़ पाए। आतंकवादी पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। सीएम विकास की झूठी तस्वीरें लगाते हैं।
यूपी के 16 जिलों की 59 सीटों पर आज विधानसभा चुनाव का मतदान हो रहा है। यूपी के 16 जिले जिसमें हाथरस,फिरोजाबाद,एटा,कासगंज,मैनपुरी,फर्रूखाबाद, कन्नोज , इटावा,औरैया,कानपुर देहात,कानपुर नगर,जालौन,झांसी,ललितपुर,हमीरपुर,महोबा जनपद में आज वोटिंग हो रही है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment