सरफूदीन संवाददाता
सलखन/सोनभद्र । चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरहुल गांव निवासिनी चंपा देवी पत्नी स्वर्गीय रामदुलारे पाण्डेय उम्र लगभग 80 वर्ष की शुक्रवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई । बृद्ध महिला के गले पर कटे का निशान है । माना जा रहा है कि धारदार हथियार से हमला किया गया है ।उनके यहां भोजन बनाने का काम करने वाले लड़के ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी । आनन-फानन में पहुंची चोपन पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया ।
बताया जा रहा है कि चंपा देवी विगत 6 माह से अकेले ही रहती थी। 6 माह पूर्व इनके पति का देहांत हो गया था तब से यह अकेले ही रहती थी इनकी कोई संतान नहीं है ।
*धारदार हथियार से वृद्ध महिला की गला रेत कर हत्या।*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Saturday, February 19, 2022 7:53 AM
---Advertisement---

