एम एस हशन,
रेनूकूट/सोनभद्र।
जनपद सोनभद्र के रेणुकूट में आए दिन हो रहे सड़क दुर्घटना को लेकर रोड पर ब्रेकर बनाने के मांग लगातार की जा रही थी इसी क्रम में पिछले महीने 17 जनवरी को हिंडालको नगर प्रशासक को नगर पंचायत अध्यक्षा श्रीमती निशा सिंह के द्वारा भी पत्राचार किया गया था आए दिन सड़क पर बड़ी गाड़ियों से एक्सीडेंट होता रहा है जिसको देखते हुए मांग पत्र में ब्रेकर ट्रैफिक लाइट कई चीजों को सी.एस आर के तहत कार्य करवाने की मांग की गई थी जिसके उपरांत 18 फरवरी को रात्रि 8:00 बजे से लगभग रेणुकूट पुलिस चौकी चौराहा दोनों तरफ सब्जी मंडी के पास चार लाइन वाला ब्रेकर हिंडालको के स्वजन्य से बनाया गया। इसे देखते हुए रेलवे स्टेशन से लेकर मुर्धवा मोड़ तक जगह जगह पर ब्रेकर बनवाया जाएगा । इस ब्रेकर बनाये जाने से अब तेज़ रफ़्तार गाड़ियों पर लगाम लग सकेगी
।ब्रेकर बनवाने को लेकर रेणुकूट नगर की जनता द्वारा हिंडालको प्रशंसा किया गया ।रेनूकूट नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री डब्लू सिंह ने भी इस कार्य के लिए हिंडालको का सुक्रिया कहा और कहा कि और भी कार्य हैं जिसकी वजह से अशांति का माहौल बना हुआ हैअगर उनपर भी ध्यान सही तरीके से दिया जाए तो इससे भी ज्यादा बहुत बढ़िया कार्य रहेगा।

