बारातियों से भरी बोलेरो कैंपर वाहन पलटी ,सवार हुए घायल

---Advertisement---

क्राईम जासूस
सेराजुल हुदा
अमवार/सोनभद्र | पुलिस चौकी अमवार क्षेत्र अंतर्गत विनोद मोड़ के पास बोलतारम सड़क पर बारातियों से भरी एक बोलेरो कैंपर वाहन अचानक से अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें सवार आधा दर्जन से ज्यादा बराती घायल हो गए | घटना शाम 4:00 बजे की है एक बोलेरो कैंपर वाहन बारातियों को लेकर धनखोर जा रही थी की तभी बोलताकरम के पास अनियंत्रित होकर पलट गई घटना की सूचना मिलते हैं अमवार चौकी इंचार्ज अपने हमराहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी दुद्धी भिजवाया | जहां मौके पर मौजूद चिकित्सक डॉक्टर संजीव कुमार ने घायलों में दो की हालत गंभीर देखते हुए फौरन जिला अस्पताल रेफर कर दिया और घायलों का उपचार शुरू कर दिया | घायलों में कैलाशपति 52 वर्ष, पार्वती देवी 45 वर्ष, शांति देवी 26 वर्ष, फरमान देवी 35 वर्ष ,जगपतिया देवी 40 वर्ष ,फूलमती ,सलीमा कुमारी सभी निवासी धनखोर का सीएससी दुद्धी में उपचार रहा है |वहीं गंभीर रूप से घायल जगपतिया व हरदेव को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment