अनिल जायसवाल
डाला,सोनभद्र। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार ओवरलोड को लेकर खनिज बैरियर फिर चालू किया गया ताकि अवैध खनन व ओवरलोड परिवहन पर अंकुश लगाया जा सके लेकिन वही ड्यूटी में लगे अधिकारियों का नया खेल चालू हो गया। जहाँ ओवरलोड बालू लदे वाहनों के खिलाफ बुधवार/ बृहस्पतिवार की पूरी रात चेकिंग अभियान चलता रहा और सुविधा शुल्क के साथ गाड़ियाँ अधिकारी के चेक पोस्ट मौजूदगी के दौरान निकलती रही
चौकी क्षेत्र के बाडी मेँ बने 2 नंबर खनिज बैरियर पर जहाँ ओवरलोड गाड़ियों के आवागमन पर रोक लगाने को लेकर पुलिस ने सैकड़ो ओवरलोड बालू लदे वाहनों को पकड़ा। वही बुधवार / बृहस्पतिवार को खनन विभाग व राजस्व विभाग के जिम्मेदार के नेतृत्व में ओवरलोड बालू की गाड़िया बैरियर की सेटिंग के दौरान बिना रोकटोक जाती रही।
आपको बता दें कि गाडी पास कराने को लेकर एक सप्ताह पूर्व 6 नामजद व अन्य के खिलाफ मुकदमे भी किये गए थे लेकिन बैरियर बैठे जिम्मेदार लोगों खेल शुरू हो गया सुविधा शुल्क लेकर किस कदर ओवरलोड परिवहनों को छोड़ा जा रहा यह खनन विभाग के लगे अधिकारियों पर सवालिया निशान बढ़ता जा रहा है

