गोपाल शर्मा,
घोरावल विधानसभा के नामांकन कक्ष के बाहर सूचना बोर्ड पर सभी अभ्यर्थियों के फार्म 26 शपथ पत्र की कॉपी चस्पा कर दी गई है । इसके साथ ही साथ समस्त सूचनाओं जैसे फार्म 3A और नाम निर्देशित अभ्यर्थियों की सूची भी चस्पा कर दी गई है ।इस संबंध में सभी अभ्यर्थियों को बताया गया है कि जो लोग स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन किए हैं वह लोग आयोग द्वारा निर्धारित चुनाव चिन्ह को ही ले सकते हैं ।इस संबंध में कल नामांकन पत्रों की जांच के दौरान उनसे सूचना ली जाएगी । व्यय प्रेक्षक के नंबर (8081572744) नोटिस बोर्ड पर लगा दिए गए हैं
,वह प्रेक्षक से निर्धारित समय व स्थान पर मिल सकते हैं और उनसे बात कर सकते हैं। सभी किसी भी समस्या या सवाल के दृष्टिगत रिटर्निंग ऑफिसर घोरावल से संपर्क कर सकते है।
रमेश कुमार
रिटर्निंग ऑफिसर
400 घोरावल
सोनभद्र

