गोपाल शर्मा
घोरावल/सोनभद्र।
जनपद सोनभद्र के घोरावल विधानसभा के नामांकन कक्ष मे कुल 15 अभ्यर्थियों द्वारा 24 सेट में नामांकन दाखिल किया गया। प्रमुख अभ्यर्थियों में डॉक्टर अनिल कुमार मौर्या भाजपा 4 सेट में, मोहन सिंह कुशवाहा बसपा ,रमेश चंद्र दुबे (सपा)में विदेश्वरी सिंह राठौर ,रमाशंकर(आप),सुरजीत सिंह (अपना दल कमेरावादी),राम चरन राष्ट्रवादी पार्टी आफ इंडिया) द्वारा दो दो सेट में तथा अनिता(जनता दल यूनाइटेड),रानी सिंह व बीरबल(जन अधिकार पार्टी),सुरेश(भाकपा माले),दूर विजय (सुभासपा), रमेश(मूल निवासी अधिकार पार्टी),तथा सरिता सिंह व राजेश कुमार दोनों स्वतंत्र उम्मीदवार ने एक एक सेट में नामांकन किया ।

आप को बताते चले कि आज नामांकन का आखरी दिन था और कल यानी 18 फरवरी को सारे भरे गए नामांकन पत्रों की जाँच होगी।
अधिकारियों द्वारा सभी अभ्यर्थियों को कल सुबह 11 बजे नामांकन कक्ष में ही नामांकन पत्रों की जाँच हेतु सुबह 11 बजे उपस्थित होने की सूचना प्राप्त करवा दिया गया है।17 फरवरी 2022 को विधानसभा आम चुनाव 2022 के नामंकन के आखिरी दिन नामांकन कक्ष न्यायालय जिलाधिकारी सोनभद्र विधानसभा 400 घोरावल में कुल 6 अभ्यर्थियों तथा 3 पुराने अभ्यर्थियों द्वारा कुल 12 नामांकन पत्र दाखिल किया गया । पूर्व में नामांकन कर चुके डॉ.अनिल कुमार मौर्य भाजपा , तथा विदेश्वरी सिंह राठौर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ,मोहन सिंह कुशवाहा बसपा द्वारा एक एक सेट में किया तथा रमाशंकर (आम आदमी पार्टी) तथा सुरजीत सिंह अपना दल (कमेरा वादी), राम चरन राष्ट्रवादी पार्टी आफ इंडिया द्वारा दो दो सेट में तथा दूर विजय (सुभासपा),रमेश मूल निवासी अधिकार पार्टी तथा बीरबल (जन अधिकार पार्टी ) द्वारा एक एक प्रति में नामांकन किया गया ।
वहीं आज किसी व्यक्ति द्वारा नामांकन फार्म नही लिया गया। 400 घोरावल विधानसभा में कुल 30 अभ्यर्थियों द्वारा 44 नामांकन फार्म लिए गए और कुल 15 अभ्यर्थियों द्वारा 24 सेट में नामांकन किया गया ।
जन अधिकार पार्टी की तरफ से दो अभ्यर्थियों रानी सिंह व बीरबल ने एक एक नामांकन किया है।
घोरावल विधानसभा के नामांकन कक्ष मे जिन 15 अभ्यर्थियों द्वारा 24 सेट में नामांकन दाखिल किया गया उनमें प्रमुख अभ्यर्थियों में डॉक्टर अनिल कुमार मौर्या भाजपा 4 सेट में मोहन सिंह कुशवाहा बसपा ,रमेश चंद्र दुबे (सपा)में विदेश्वरी सिंह राठौर ,रमाशंकर(आप),सुरजीत सिंह अपना दल( कमेरावादी),राम चरन (राष्ट्रवादी पार्टी आफ इंडिया) द्वारा दो दो सेट में तथा अनिता(जनता दल यूनाइटेड),रानी सिंह व बीरबल(जन अधिकार पार्टी),सुरेश(भाकपा माले),दूर विजय (सुभासपा), रमेश(मूल निवासी अधिकार पार्टी),तथा सरिता सिंह व राजेश कुमार दोनों स्वतंत्र उम्मीदवार ने एक एक सेट में नामांकन किया है ।
सभी अभ्यर्थियों को 18 फरवरी को सुबह 11 बजे नामांकन कक्ष में ही नामांकन पत्रों की जांच हेतु सुबह उपस्थित होने की सूचना प्राप्त करवा दिया गया है।सभी को स्वयं या प्रस्तावक को आने के लिए नियत स्थान और समय पर अवश्य उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया है।
विधानसभा चुनाव नामांकन हुआ पूरा कल होगा स्कूटनिक।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Thursday, February 17, 2022 1:18 PM
---Advertisement---

