क्राइम ब्रांच व  घोरावल पुलिस ने नकली सोने के आभूषणों को असली बताकर बेचने वाले टप्पेबाज गिरोह के 04 सदस्यों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से नकली सोने की चैन,फर्जी रसीद,24,400 रुपये व स्वीफ्ट कार बरामद -*

---Advertisement---

गोपाल शर्मा/ आशुतोष गिरी)

घोरावल ,सोनभद्र

दिनांक 12.02.2022 को जयप्रकाश सेठ पुत्र कन्हैयालाल सेठ निवासी वार्ड-6 कस्बा घोरावल सोनभद्र की कस्बा घोरावल स्थित जे0पी0 आभूषण व वर्तन की दुकान में आकर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा नकली सोने की चैन को असली बताकर बेचकर उनसे 90 हजार रुपये ले लिए गए । जिसकी सूचना उनके द्वारा थाना घोरावल पर दी गयी, जिसके आधार पर घोरावल पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 39/2022 धारा-419,420,468,471 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया । उपरोक्त घटना में संलिप्त अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह, द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) तथा क्षेत्राधिकारी घोरावल के निकट पर्यवेक्षण में घटना के अनावरण हेतु अपराध शाखा की स्वाट / एसओजी/ सर्विलांस टीम व थाना घोरावल पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया गया ।
इस टीम द्वारा अपना आसूचना संजाल तैयार कर इलेक्ट्रानिक व धरातलीय साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 16.02.2022 को सायं 16.25 बजे मुख्खा मोड़ घोरावल के पास से उपरोक्त घटना में संलिप्त 04 नफर अभियुक्तों 1- उदय प्रताप सिंह पुत्र स्व0 सुभाष चन्द निवासी गरौली थाना औराई जनपद भदोही 2- इन्द्रमणि उर्फ इन्दू सोनी पुत्र अशोक कुमार निवासी कसेरी बाजार थाना कोतवाली शहर जौनपुर 3- राम सिंह उर्फ हिमांशु सिंह पुत्र शिवआसरे सिह निवासी ग्राम मानशाहपुर थाना सिकरारा जनपद जौनपुर 4- अवनीश यादव पुत्र राज बहादुर यादव निवासी अलहरिया थाना बक्शा जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 04 अदद नकली सोने की चैन,01 अदद फर्जी रसीद,नगद कुल 24,400/-रु0 व 01 अदद स्वीफ्ट कार बरामद कर अभियुक्तों को मा0 न्यायालय भेजा गया ।

*विवरण पुछताछ-* अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हमलोग मिलकर दिल्ली से नकली सोने की चैन ले आकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में उसे असली सोने की चैन बताकर रसीद के साथ बेच देते है, चैन में 22 कैरेट अंकित रहता है जिस कारण दुकान वाले उसे आसानी से असली समझ कर ले लेते है ।

*विवरण गिरफ्तारी –*
1- उदय प्रताप सिंह पुत्र स्व0 सुभाष चन्द निवासी गरौली थाना औराई जनपद भदोही ।
2- इन्द्रमणि उर्फ इन्दू सोनी पुत्र अशोक कुमार निवासी कसेरी बाजार थाना कोतवाली शहर जौनपुर।
3- राम सिंह उर्फ हिमांशु सिंह पुत्र शिवआसरे सिह निवासी ग्राम मानशाहपुर थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
4- अवनीश यादव पुत्र राज बहादुर यादव निवासी अलहरिया थाना बक्शा जनपद जौनपुर ।

*बरामदगी –*
1- 04 अदद नकली सोने की चैन
2- एक अदद फर्जी रसीद
3- नगद कुल 24,400/-रु0
4- 01 अदद स्वीफ्ट कार सं0- यू0पी062 सीएच 5768

*गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
1- प्रभारी निरीक्षक श्री देवतानन्द सिंह, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र
2- निरीक्षक श्री साजिद सिद्धीकी प्रभारी एसओजी, जनपद सोनभद्र।
3- उ0नि0 सरोजमा सिंह, प्रभारी सर्विलांस, जनपद सोनभद्र ।
4- उ0नि0 अमित त्रिपाठी प्रभारी स्वाट टीम, जनपद सोनभद्र
5- उ0नि0 देवेन्द्र प्रताप सिंह प्रभारी चौकी कस्बा घोरावल, जनपद सोनभद्र ।
6- हे0का0 उदय प्रताप यादव थाना घोरावल जनपद सोनभद्र ।
7- हे0का0 अतुल सिंह, हे0का0 चन्द्रभान यादव, हे0का0 अरविंन्द सिंह, हे0का0 जगदीश मौर्या, हे0का0 अमर सिंह, हे0का0 शशिप्रताप सिह, का0 हरिकेश यादव, का0 रितेश पटेल,का0 सौरभ राय, का0 अमित सिंह, का0 प्रकाश सिंह, का0 दिलीप कश्यप स्वाट/एसओजी/सर्विलांस टीम सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment