क्राईम जासूस
सेराजुल हुदा
दुद्धी सोनभद्र | समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री विजय सिंह गोंड़ का स्कॉर्पियो म्योरपुर- बभनी मार्ग पर देवरी गांव के पास बीती रात टायर फटने से पलट गया जिससे उनके शुभचिंतकों मैं खलबली मच गई | प्राप्त जानकारी के अनुसार नामांकन के बाद समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी विजय सिंह गोंड़ अपने पुत्र नीरेंद्र सिंह गोंड़ व मनबसा गाँव के ह्रदय सिंह मरकाम के साथ स्कॉर्पियो से जनसंपर्क के लिए जा रहे थे कि तभी अचानक एक ट्रक के ओवरटेक के दौरान स्कॉर्पियो के पत्थर के ऊपर चढ़ जाने से गाड़ी का टायर फट गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खेत में पलट गई वाहन चालक मंत्री के पुत्र नीरेंद्र सिंह गोंड़ ने बताया की अचानक से यह हादसा हो गया लेकिन ईश्वर की कृपा से हम लोग बाल बाल बच गऐ | इसके बाद घटना स्थल पर लोगों का भीड़ लग गयी और उनके शुभचिंतकों ने गाड़ी में सवार पुर्व मंत्री विजय सिंह गोंड़ व अन्य लोगों को उनके घरों तक पहुंचाया |
पूर्व मंत्री व समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी विजय सिंह गोंड़ का स्कॉर्पियो पलटा, बाल बाल बचे||
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Thursday, February 17, 2022 6:20 AM
---Advertisement---

