एम एस हशन,
रेणुकूट।सोनभद्र, पर्यावरण संरक्षण को लेकर हमेशा से सजग रहने वाले हिण्डाल्को संस्थान ने एक बार पुनः स्वच्छता की आदत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक अनोखी मुहिम का शुभारंभ किया। हिण्डाल्को संस्थान की सामाजिक संस्था तरंगिनि महिला मंडल ने रिवर साइड पर ट्रीट द ट्रैश नाम से स्वच्छता मुहिम का आगाज किया जिसके अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में सभी को गीले, सूखे एवं हजार्डस कूड़े के मध्य अंतर को बता कर उस कचरे के समुचित प्रबंधन की जानकारी दी गई। साथ ही ट्रीट द ट्रैश पुस्तिका का विमोचन एवं वितरण भी किया गया जिसमें कचरा प्रबंधन से जुड़ी सभी जानकारी एवं तथ्य निहित हैं।
हिण्डाल्को संस्थान के मुखिया एन. नागेश के मार्गदर्शन में जीरो लिक्विडिटी डिस्चार्च,
हजार्डस वेस्ट पृथक्करण व संग्रहण के बाद ट्रीट द ट्रैश मुहिम का शुभारंभ किया गया है। उक्त पुस्तिका का विमोचन महिला मंडल की अध्यक्षा लक्ष्मी नागेश, उपाध्यक्ष सीमा मल्होत्रा, वरिष्ठ अधिकारी एन. एन. राय, विनोद ठाकुर, रवि गुप्ता व अन्य द्वारा सामूहिक रूप से किया गया। इस अवसर पर लक्ष्मी नागेश ने कहा कि स्वच्छता की आदत को अपना कर हम इस मुहिम को सफल बना सकते हैं। लक्ष्मी नागेश ने सभी को “स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता एवं समर्पण” की शपथ दिलाई।
इसके पश्चात् स्वच्छता के प्रति जागरुकता हेतु सुशील ठाकुर, साक्षी एवं अकांक्षा की ओर से मनोहर गीत प्रस्तुत किया गया। वहीं पर्यावरण विभाग की टीम के सदस्यों एके सिंह, के.के. सिंह, महेंद्र तिवारी एवं प्रभात द्विवेदी द्वारा “से नो टू मिक्स वेस्ट” पर प्रस्तुतिकरण दिया गया। साथ ही प्रतियोगियों को पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर मौजूद सभी को सम्बोधित करते हुए पर्यावरण विभाग के प्रमुख मुकेश मित्तल ने कहा कि जहां एक ओर समूचा विश्व ग्लोबल वार्मिंग, ओजोन परत विघटन, जलवायु परिवर्तन जैसी गम्भीर समस्याओं से जूझ रहा है वहां हम सब की थोड़ी सतर्कता इस परिदृश्य को बदलने में अहम भूमिका निभा सकती है। कार्यक्रम के अंत में महिला मंडल की सदस्याओं को किचन एप्रेन भी बांटा गया।
तरंगिनि महिला मंडल ने ट्रीट द ट्रैश मुहिम का किया आगाज़
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Thursday, February 17, 2022 3:19 AM
---Advertisement---

