*चुनाव में इस बार स्वास्थ्य, शिक्षा,महंगाई, रोजगार,सुरक्षा और महिला सम्मान के साथ प्रत्याशी का व्यवहार भी बड़ा मुद्दा हैं।*

---Advertisement---

*अशोक मद्धेशिया*
*क्राइम जासूस*
*संवाददाता*
चोपन/ओबरा। प्रत्याशियों ने नामांकन के साथ ही एवं प्रत्याशी समर्थकों ने मतदाताओं को साधना शुरू कर दिया है। पार्टी
नेताओं ने जनता तक पहुंचकर प्रचार प्रसार तेज कर दी है । ओबरा विधानसभा क्षेत्र चोपन के लोगों का चुनावी मिजाज,उनके मुद्दों को जानने और समझने के लिए मतदाताओं से बातचीत की गई। वैसे तो विधानसभा क्षेत्र ओबरा 402 का मतदान अंतिम चरण में मतदान होना है। मगर , वोटरों की दिलचस्पी काफी बढ़ गई है । गांव की गली , चाय व पान की दुकानों , कस्बे , चौक – चौराहों हर जगह लोग चुनाव की चर्चा में मशगूल हैं। अबकी बार जनता वैसे उम्मीदवार को विधायक बनाने के पक्ष में हैं , जो जनता का सम्मान करे। जनता के बीच में रहकर विकास को जमीनी अमली जामा पहनाए। चुनाव में स्वास्थ्य महंगाई स्वास्थ्य,शिक्षा महंगाई, सुरक्षा एवं महिला सम्मान के साथ प्रत्याशी का व्यवहार भी बड़ा मुद्दा है। चाय पान की दुकानों पर छिड़ी वोटरों की चर्चा क्राइम जासूस संवाददाता से वोटर ने मौखिक रूप से सांझा किया….
*(1)* *श्री प्रकाश शुक्ला पूर्व प्रधान करगरा नि. प्रीत नगर ने कहा कि* विधायक के कन्धे पर क्षेत्र के विकास की जिम्मेदारी होती है। यह तभी संभव है जब वह जनता की आवाज सुने और तत्काल उसपर अमल करें और उसे सम्मान दे। प्रत्याशी की कुशलता व्यवहार उसकी जीत में सहायक होती है। इसलिए हमारा वोट एक ऐसे कुशल प्रत्याशी को।

*(2)* *देवकुमार समाजसेवी ने कहा कि* प्रजातंत्र में सुने हुए प्रत्याशी नैतिक जिम्मेदारी है कि विकास एक सतत प्रक्रिया है। जो भी विधायक होता है , वह सड़क , पुल पुलिया आदि का निर्माण व क्षेत्र का विकास कराता है। वर्तमान में जनता सम्मान की भूखी है । विधायक ऐसा होना चाहिए,जो क्षेत्र के विकास के साथ जनता का सम्मान करे, उसकी बात को सुने और उस पर तत्काल अमल करे।

*(3)* *सुरेन्द्र कुमार ग्रीस मेकर का कहना है कि* विधायक उसे चुनना चाहिए, जो जनता को सम्मान की दृष्टि से देखे और ईमानदारी से सभी क्षेत्रों का चहुमुखी विकास करे।

*(4)* *मोहित कुमार मोबिल व्यवसायी ने कहा कि* इस बार जनता कर्मठ,सरल, मृदुभाषी विकास को गति देने वाले प्रत्याशी को विधायक चुनेगी। इस बार जाति–धर्म से ऊपर उठकर लोगों का सम्मान करने वाला प्रत्याशी होना चाहिए तथा जिसका ध्यान शिक्षा, स्वस्थ्य और रोजगार पर हो ऐसे प्रत्याशी को हमारा व हमारे परिवार का वोट।

*(5)* *प्रेम नाथ चौबे प्रीत नगर सीट मेकर ने कहा कि* इस बार चुनाव में मतदान के लिए स्वास्थ्य और शिक्षा अहम बिंदू होगा। जाति-धर्म पर ध्यान न देकर विकास करने वाले नेता को विधायक चुना जाएगा , ताकि वह भी सारे भेदभाव भुलाकर पूरे क्षेत्र का एक समान विकास करा सके।जनता के साथ खड़ा रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment