*अशोक मद्धेशिया*
*क्राइम जासूस*
*संवाददाता*
चोपन/सोनभद्र। विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के पूर्व विधायक/राज्यमंत्री ने संजय गौड़ ने आज सुबह लगभग 10.30 बजे दल-बल के साथ मुख्यालय पहुंचकर ओबरा विधानसभा (402) से भाजपा अधिकृत प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया।
आपको बताते चलें कि संजय सिंह गौड़ (2017) में भाजपा से पहली बार विधायक चुने गए थे। लगभग साढ़े चार वर्ष बितने के बाद भाजपा हाईकमान ने उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तारीकरण में उन्हें समाज कल्याण राज्यमंत्री बनाकर अनूसूचित जाति/जनजाति को सम्मान देने के साथ जनपद सोनभद्र को सम्मान देने का काम किया था।
सूत्रों की मानें तो संजय गौड़ सरल एवं सीधे स्वभाव के मृदुभाषी व्यक्ति हैं। सभी से मिलना जुलना सबकी सुनना और काम करना।
तमाम अटकलों के बावजूद इनके इसी तेवर एवं जनहित कार्य को देखते हुए भाजपा हाईकमान ने पुनः इनको अपना ओबरा विधानसभा से प्रत्याशी घोषित किया हैं

अब देखना यह ओबरा विधानसभा की जनता जनार्दन (2022) सात मार्च को किसे अपना अमूल्य मत देकर 10 मार्च को विधायक चुनती हैं।
नामांकन करते समय मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष अजित चौबे, जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद, चोपन भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह,ओबरा मंडल अध्यक्ष सतीश पांडे,जिला कार्य समिति सदस्य प्रदीप अग्रवाल, सत्य प्रकाश तिवारी, राजेश अग्रहरि, मंडल महामंत्री विकास चौबे, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल,नामित सभासद धर्मेश जैन, सावित्री देवी, महेंद्र केसरी एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
*ओबरा विधानसभा (402) से भाजपा अधिकृत प्रत्याशी संजय गौड़ ने नामांकन किया
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Wednesday, February 16, 2022 10:24 AM
---Advertisement---

