विंढमगंज सोनभद्र झारखंड व उत्तर प्रदेश को बांटने वाली सततवाहिनी नदी के तट पर स्थित बाबा डिहवार के स्थल पर आज माघ पूर्णिमा के अवसर पर इलाके सहित झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश से सैकड़ों की तादात में आए श्रद्धालुओं ने सत्यनारायण भगवान का कथा मौजूद ब्राह्मणों से सुना व अपनी मन्नत भी मांगी मौके पर मौजूद पंडित नंदलाल तिवारी ने बताया कि हिंदू सनातन धर्म में माघ पूर्णिमा का एक विशेष महत्व होता है वहीं बाबा डिवार के चबूतरे पर श्रद्धालुओं के द्वारा सच्चे हृदय, सच्चे मन से मनौती मांगने पर अवश्य पूर्ण होती है मनौती पूर्ण होने व मनौती मांगने के दौरान इलाके के अलावा छत्तीसगढ़, झारखंड और मध्य प्रदेश से सैकड़ों की तादाद
में श्रद्धालु आए हैं तथा सततवाहिनी नदी में स्नान करने के पश्चात बाबा डिवार के चबूतरे पर पति पत्नी सत्यनारायण भगवान की कथा सुनते हैं व मन्नत भी मांगते हैं यहां मन्नत मांगने पर ऐसी मान्यता है कि अवश्य पूर्ण होती है इस मौके पर कथा सुनाने वाले ब्राह्मण बबलू तिवारी, गुड्डू तिवारी, परमानंद तिवारी, बुद्धि नारायण चौबे, मंगलम तिवारी के अलावा प्रतिदिन बाबा डिवार की पूजा अर्चना करने वाले पुजारी हृदयानंद व ब्रह्मचारी वेद मोहनदास मौजूद थे
बाबा डिहवार के स्थल पर आज माघ पूर्णिमा पर इलाके श्रद्धालुओं की भीड़
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Tuesday, February 15, 2022 10:28 AM
---Advertisement---

