एनएसएस के द्वितीय एक दिवसीय शिविर के तहत स्वच्छता का आयोजन

---Advertisement---

 

ओबरा(जयदीप गुप्ता)। नगर के राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वितीय एक दिवसीय शिविर के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में सोमवार की देर सायं तक स्वच्छता का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रमोद कुमार के दिशा निर्देशन में किया गया। जिसमें तीनों इकाईयों के शिविरार्थियों ने बड़े ही उत्साहपूर्वक भाग लिया । तत्पश्चात बौद्धिक गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। गोष्ठी का संचालन वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ अमूल्य कुमार सिंह ने किया तथा शिविरार्थियों को बताया कि स्वच्छता को दिनचर्या में शामिल करें। शिविरार्थियों को महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ विकास कुमार ने इंटरनेट बैंकिंग और उससे होने वाले फ्रॉड के बारे में विस्तारपूर्वक बताया और कहा कि लोगो को अपना पासवर्ड किसी को भी शेयर नहीं करना चाहिए।कार्यक्रम अधिकारी डॉ महीप कुमार ने भी शिविरार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।कार्यक्रम अधिकारी डॉ० विभा पाण्डेय ने धन्यवाद ज्ञापन किया।इस अवसर पर महाविद्यालय डॉ राधाकांत पाण्डेय, डॉक्टर किशोर कुमार सिंह,डॉ संतोष कुमार सैनी,डॉ उपेंद्र कुमार ,डॉ राजेश प्रसाद, प्रमोद कुमार केशरी,विकास कुमार,महेश कुमार पाण्डेय, सरफुद्दीन इत्यादि उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment