बग्घा सिंह/ असफाक कुरैशी
बीजपुर। सोनभद्र स्थानीय थाना क्षेत्र के काजरपानी जरहा में शिवप्रसाद पुत्र कैलाश से जमीन का विवाद गांव के ही रामबरन बैगा से था जिसका मुद्दा बना बीते दिन दिनांक 07/02/2022 को लगभग 3:00 बजे जब शिवप्रसाद मजदूरी का कार्य करने के लिए बीजपुर स्थित एनटीपीसी प्लांट में गया हुआ था जिसका मौका उठाकर विपक्षियों ने शिवप्रसाद के घर में मौजूद असहाय माता पिता पर घर मे घुसकर रामबरन पुत्र देवमन, राजकुमार पुत्र रामबरन दिनेश पुत्र रामबरन और प्रदीप पुत्र रामबरन तथा उसके परिवार के कुछ अन्य लोग शिवप्रसाद के माता-पिता को घर में घुसकर लाठी तीर धनुष कुल्हाड़ी आदि से मारकर जख्मी कर दिए, जिनका इलाज सर्वप्रथम एंबुलेंस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनने में ले जाकर भर्ती कराया जहां स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया परंतु जिला अस्पताल से भी अन्यत्र के लिए स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया गया है वहीं प्रार्थी जब मामले को लेकर कार्यवाही हेतु बीजपुर थाना गया तो प्रार्थी को थानाध्यक्ष के द्वारा डरा धमका कर भगा दिया गया।
वहीं हमला करने वाले लोगों के द्वारा फिर से हमला करने की धमकी दी जा रही है जिसे लेकर परिजन काफी चिंतित और डरे हुए है।

